PHOTOS: पठान ने पहले दिन कमाए 55 करोड़, जानें फर्स्ट डे कितनी रही शाहरुख की बाकी फिल्मों की कमाई

Published : Jan 26, 2023, 05:04 PM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 05:08 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' थिएटर्स में 25 जनवरी को रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'पठान' बॉलीवुड के इतिहास में फर्स्ट डे सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है।

PREV
111

पठान
फर्स्ट डे कमाई : 55 करोड़
रिलीज - 2023
बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान दुनियाभर में 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए है। 

211

हैप्पी न्यू ईयर
फर्स्ट डे कमाई : 44.97 करोड़
रिलीज - 2014
हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह ने काम किया है। इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपए था। 

311

चेन्नई एक्सप्रेस 
फर्स्ट डे कमाई : 33.12 करोड़
रिलीज - 2013
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी चेन्नई एक्सप्रेस का बजट करीब 75 करोड़ रुपए था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

411

दिलवाले 
फर्स्ट डे कमाई : 21 करोड़
रिलीज - 2015
शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर मूवी दिलवाले का बजट करीब 75 करोड़ रुपए था। हालांकि फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बॉक्सऑफिस कलेक्शन किया था। 

511

रईस
फर्स्ट डे कमाई : 20.42 करोड़
रिलीज - 2017
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी काम किया है। इस मूवी का बजट 95 करोड़ रुपए था। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 300 करोड़ रुपए कमाए थे। 

611

जीरो 
फर्स्ट डे कमाई : 19.35 करोड़
रिलीज - 2018
शाहरुख खान के अलावा इस मूवी में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए था, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के आसपास थी। यह शाहरुख की फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। 

711

फैन 
फर्स्ट डे कमाई : 19.20 करोड़
रिलीज - 2016
शाहरुख खान की इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए था, लेकिन यह फिल्म अपनी कमाई भी नहीं निकाल पाई थी। शाहरुख की डिजास्टर फिल्मों में फैन का नाम शुमार है।

811

रा वन
फर्स्ट डे कमाई : 18.50 करोड़
रिलीज - 2011
शाहरुख खान के अलावा इस मूवी में करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने भी काम किया है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  

911

डॉन 2
फर्स्ट डे कमाई : 15.30 करोड़
रिलीज - 2011
शाहरुख खान की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, कुणाल कपूर ने काम किया है। इस मूवी का बजट 76 करोड़ रुपए था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

1011

जब हैरी मेट सेजल
फर्स्ट डे कमाई : 15.25 करोड़
रिलीज - 2017
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपए था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख की पत्नी गौरी खान थीं। 

1111

जब तक है जान
फर्स्ट डे कमाई : 15.23 करोड़
रिलीज - 2012
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी काम किया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए था। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

ये भी देखें : 
खूबसूरती में नीता अंबानी से कम नहीं हैं उनकी समधन, 8 PHOTO में देखें राधिका की मम्मी शैला मर्चेंट का Look

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories