Published : Mar 14, 2023, 03:16 PM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. यशराज की फिल्म पठान का जलवा अभी भी बरकरार है। पठान ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया था और इसका फायदा शाहरुख खान को सबसे ज्यादा मिला। हाल ही में ओरमैक्स द्वारा जारी लिस्ट में शाहरुख टॉप पर हैं। देखें पूरी लिस्ट…
ऑरमैक्स मीडिया द्वारा देश के सबसे पॉपुलर स्टार्स की फरवरी की लिस्ट जारी की है। बता दें कि शाहरुख खान ने पठान से शानदार कमबैक किया है और फिल्म की सक्सेस ने उन्हें टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया। उनकी फिल्म ने पठान ने 1040 करोड़ रुपए की कमाई की। लिस्ट में शाहरुख टॉप पर है।
27
इस लिस्ट में सलमान खान दूसरे नंबर पर है। फिलहाल, वह अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज का इंतजार कर रहे है। वहीं, नंवबर में उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी।
37
अक्षय कुमार देश के पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 2022 से लेकर अभी तक अक्षय ने एक भी हिट फिल्में नहीं है। उनकी लगातार 5 फिल्में फ्लॉप साबित हुई।
47
पॉपुलैरिटी के मामले में ऋतिक रोशन को चौथी पोजीशन मिली है। हालांकि, लंबे समय से उन्होंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर है।
57
रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म एनिमल है।
67
कार्तिक आर्यन की इस बार किस्मत खराब रही। भूल भुलैया 2 जैसी हिट फिल्म देने के बाद आई उनकी फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। उनकी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा है। बता दें कि पॉपुलर सेलेब्सकी लिस्ट में कार्तिक छठें नंबर पर है।
77
इस लिस्ट में फ्लॉप आमिर खान का नाम भी शामिल है। आमिर ने 2018 के बाद से कोई हिट नहीं दी। 2022 में आई उनकी फिल्म लालसिंह चड्ढा सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।