
Nirhua Vs Pawan Singh : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय वे अंजलि राघव के साथ बैड टच की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। लखनऊ में एक स्टेज इवेंट में पवन सिंह ने अपनी को-स्टार अंजलि की कमर को गलत तरीके से छूआ। उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पावरस्टार को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद पवन सिंह ने एक्ट्रेस से माफी मांग ली थी। हालांकि इस घटना के बाद अंजलि ने फिर कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम ना करने की बात कही है।
वे बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इस साल रिलीज स्त्री 2 मूवी के एक गाने का प्लेबैक पवन सिंह ने किया था। ये गाना सुपरहिट हो चुका है। पवन सिंह बेहद सीनियर सिंगर और एक्टर हैं, उनसे इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं की जाती है। कई मौकों पर बड़े-बड़े स्टार ने उनकी काबिलियत की तारीफ की है। पूर्व सांसद और भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पवन सिंह की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने तो पावरस्टार को अपना सीनियर तक बता दिया था। निरहुआ ने इस इंटरव्यू में बताया कि वे जब कोलकात में पढ़ाई कर रहे थे, तब पवन सिंह के गाने सुना करते थे। वे बॉलीवुड गानों को हूबहू नकल कर लिया करते थे। उन्होंने जब सिंगिंग शुरु की उससे पहले पवन सिंह के एलबम रिलीज हो चुके थे। तो वे उन्हें अपना सीनियर ही मानते हैं। उनकी गायिकी के बड़े फैन हैं। हालांकि ताजा मामले में फिलहाल निरहुआ ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
The Bengal Files में क्या दिखाना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री, 40 हजार मौतों का क्या है सच?
पवन सिंह औऱ खेसारी में से कौन बेस्ट एंटरटेनर है, इस सवाल पर निरहुआ ने डिप्लोमैटिक जवाब देते हुए दोनों का अपनी-अपनी जगह बेस्ट बताया है। उन्होंने कहा कि एक अनार तो दूसरा आम है, कोई सेव कोई और दूसरा फल। लेकिन मिठास तो सभी में होती है। अब आप ये कैसे कह सकते हैं, कौन ज्यादा अच्छा है। दोनों ही शानदार और बेहतरीन सिंगर और डांसर हैं।
पवन सिंह सबसे साल 2008 में रिलीज लॉलीपॉप लागेलू गाना सुपरहिट हुआ था। वे इसके काफी पहले से स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि इस गाने के हिट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।