
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मच अवेटेड फिल्म 'OMG 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद फैंस के अंदर फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है।
काफी इंटरेस्टिंग होगी 'OMG 2' की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्लॉट रेडिट अकाउंट पर लीक हो गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी इंडियन स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी करने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक गे लड़के के बारे में होगी, जिसे कॉलेज में लोग बुली करेंगे। इसके बाद वो लड़ा सुसाइड कर लेगा। इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस घटना से कॉलेज के प्रोफेसर (पंकज त्रिपाठी) काफी परेशान हो जाएंगे और वो कोशिश करेंगे कि कॉलेज में सेक्स एजुकेशन को पढ़ाया जाए, ताकि स्टूडेंट्स को जानकारी मिले और वो लोगों को बुली करना बंद कर दें। लेकिन धार्मिक लोग इसे 'ईश्वर की इच्छा के विरुद्ध' कहकर इसका विरोध करेंगे। वहीं भगवान शिव बने अक्षय कुमार आखिरी में पंकज की मदद करेंगे।
सीएफबीसी ने 'OMG 2' को सर्टिफिकेट देने से कर दिया है इनकार
हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि फिल्म होमोफोबिया सब्जेक्ट के इर्द-गिर्द घूमेगी या नहीं। अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अक्षय कुमार और अरुण गोविल लीड रोल में है। आपको बता दें यह फिल्म पहले से ही विवादों से घिरी हुई है, क्योंकि इसमें रेलवे के पानी के पाइप से आने वाले जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता हुआ दिखाया जा रहा है। वहीं अब सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीएफबीसी) ने फिल्म को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है और इसे रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है।
और पढ़ें..
मां श्रीदेवी के निधन के बाद ऐसा हो गया था जाह्नवी कपूर का हाल, एक्ट्रेस ने खुद सुनाई आपबीती
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।