साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली पूजा हेगड़े 35 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ था। पूजा को साउथ की हिट क्वीन कहा जाता है, लेकिन बॉलीवुड में वे अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाईं। देखते हैं उनका फिल्मी करियर…
पूजा हेगड़े मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता मंजूनाथ हेगड़े एक क्रिमिनल लॉयर हैं और मां लता हेगड़े एंटरप्रेन्योर हैं। उनके बड़े भाई ऋषभ हेगड़े आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे मूल रूप से उडुपी, कर्नाटक से हैं।
27
5 भाषाएं बोल लेती हैं पूजा हेगड़े
आपको जानकार हैरानी होगी पूजा हेगड़े 5 भाषा बोलना जानती हैं। वे हिंदी, इंग्लिश, मराठी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु बोल लेती हैं। उनके लिए एक बात फेमस है वे जिस भाषा की फिल्म में काम करती हैं, अगर उन्हें वो बोलना नहीं आती तो पहले वे उसे सीख लेती हैं। ऐसा करने का उनका मकसद ये है कि वे अपने डायलॉग्स खुद बोले, किसी से डब ना करवाना पड़े।
पूजा हेगड़े ने अपनी स्कूली शिक्षा मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल, मुंबई से की। उन्होंने एमएमके कॉलेज में दाखिला लिया और कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। उन्होंने भरतनाट्यम सहित अन्य शास्त्रीय नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण लिया है। 2010 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया साउथ 2010 प्रतियोगिता में भाग लिया और वे रनरअप रही। उन्होंने मिस इंडिया साउथ ग्लैमरस हेयर 2010 का खिताब जीता।
47
पूजा हेगड़े का साउथ डेब्यू
पूजा हेगड़े ने 2012 में साउथ की सुपरहीरो फिल्म मुगामूडी से डेब्यू किया। फिल्म में उनके हीरो जिवा थे। फिल्म हिट रही और पूजा को पहचान मिल गई। फिर उन्हें 2014 में नागा चैतन्य के साथ फिल्म ओका लैला कोसम में काम किया। इसके बाद वे मुकुंद नाम की फिल्म दिखीं।
57
पूजा हेगड़े का बॉलीवुड डेब्यू
2016 में पूजा हेगड़े ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजो दड़ो से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था और मूवी ने 108 करोड़ का कलेक्शन किया था।
67
पूजा हेगड़े की हिंदी फिल्में
पूजा हेगड़े फिल्म मोहनजो दड़ो के बाद हाउसफुल 4, सर्कस, किसी का भाई किसी की जान, देवा जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया। इसमें हाउसफुल 4 को छोड़ कोई भी मूवी हिट नहीं हुई, इसका क्रेडिट भी उन्हें नहीं मिला।
77
पूजा हेगड़े की साउथ हिट फिल्में
पूजा हेगड़े ने साउथ में कई हिट फिल्में दी। उनकी जोड़ी अल्लू अर्जुन, थलापति विजय, प्रभास, महेश बाबू, राम चरण, जूनियर एनटीआर, सूर्या के साथ बनी। इन सभी के साथ उनकी फिल्में सुपरहिट रही। हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म कुली में पूजा का जबरदस्त आइटम डांस था।