
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का गाना 'राम सिया राम' आज (29 मई) रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए लोगों को जानकी और राघव की खूबसूरत, लेकिन इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिल रही है। वहीं इसका लिरिक्स और म्यूजिक इतना कमाल है कि इसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रहा है गाना
जब से फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से लोगों को इसके सॉन्ग्स के आउट होने का बेसब्री से इंतजार था और आज 'राम सिया राम' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को सचेत-परम्परा टंडन ने गाया है। वहीं इस गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है।
यूजर्स के रिएक्शन
इस सॉन्ग को सुनने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस गाने ने उनका दिल छू लिया है। जहां एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने को सुनकर मैं काफी भावुक हो गया हूं।' दूसरे ने लिखा, 'जब गाने ने इतना रुला दिया, तो फिल्म देखने पर क्या होगा।'
700 करोड़ के बजट में बनी है 'आदिपुरुष'
'आदिपुरुष' को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म हिंदू रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास भगवान राम, कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आएंगे। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। ये फिल्म हिंदी सहित 4 अन्य भाषाओं में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है, जो अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्म है। वहीं यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।