कौन है वो विलेन जिसके पास 36 करोड़ की संपत्ति, ढेरों लग्जरी कारों का भी मालिक

Published : Mar 26, 2025, 08:53 AM ISTUpdated : Mar 26, 2025, 11:51 AM IST
prakash raj birthday

सार

Prakash Raj: प्रकाश राज विलेन के रोल से फेमस हुए, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वे एक्टिंग, टीवी शोज और फिल्म प्रोडक्शन से कमाई करते हैं। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है।

Prakash Raj Net Worth: साउथ के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले प्रकाश राज 60 साल के हो गए हैं। प्रकाश राज का जन्म 1965 बेंगलुरु में हुआ था। आपको बता दें कि प्रकाश राज ने विलेन के अलावा फिल्मों में कई कैरेक्टर रोल प्ले किए, हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी खलनायक बनकर ही मिली। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर और टीवी से की। फिर वे फिल्मों में आए। फिल्मों में आने पर शुरुआती दौर में उन्होंने काफी संघर्ष किया। धीरे-धीरे वे फेमस हुए और सुपरस्टार बन गए। बताया जाता है कि शुरुआती दौर में स्टेज पर काम करने पर उन्हें 300 रुपए महीना मिलता था वहीं, आज की बात करें तो वे करोड़ों के मालिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से उनके पास 36 करोड़ की संपत्ति है।

क्या है प्रकाश राज की कमाई का जरिया

प्रकाश राज लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। आज प्रकाश राज करोड़ों में खेल रहे हैं। उनके पास 36 करोड़ की संपत्ति है। वे एक फिल्म में काम करने 2.50 करोड़ चार्ज करते हैं। वे एक्टिंग से तो कमाई करते ही है, साथ ही टीवी शोज, स्टेज परफॉर्मेंस, फिल्में प्रोड्यूस कर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका डुएट मूवीज हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने 2002 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। उन्होंने धाया, नाम, मोझी,पायानम, धोनी, Gouravam, Mayilu जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है। उन्होंने हिंदी मूवी तड़का को भी प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट भी की हैं।

प्रकाश राज का कार कलेक्शन

लग्जरी लाइफ जीने वाले प्रकाश राज के पास कई शानदार कारें भी हैं। उनके पास टोयोटा इनोवा है, जिसकी कीमत 17 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास BMW 520D है, जिसकी कीमत 45 लाख है। उनके पास मर्सडीज बेंज भी है, इस कार की कीमत 63 लाख है। इसके अलावा उनके पास ISUZU V, बोलेरो मैक्सी ट्रक, ऑडी क्यू 3 जैसी कारें भी हैं। बता दें कि मुंबई और चेन्नई में उनके घर हैं, साथ ही एक फार्महाउस भी है।

प्रकाश राज का करियर

प्रकाश राज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1994 में तमिल फिल्म ड्यूट से की थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही। उन्होंने 1998 में मणिरत्नम की इरुवर, 1998 में कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म अंतःपुरम, 2007 में प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म कांचीवरम में काम किया। इरुवर और अंतःपुरम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने इंद्रप्रस्थम, बन्धनम, वीआईपी, नंदनी, शांति शांति शांति, वन्नावली, आज़ाद, गीता, सिंघम, वांटेड, बुड्ढा होगा तेरा बाप, हीरोपंती, एंटरटेनमेंट, मुरारी, इंद्रा, इडियट, शक्ति द पावर, फूल्स, गंगोत्री, स्मार्ट द चैलेंज, पोकरी, राणा, लायन, रुद्रमादेवी सहित फिल्मों में काम किया है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार
Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई