Sonu Nigam पर लाइव कॉन्सर्ट में हमला ? दिल्ली यूनिवर्सिटी में बड़ा कांड

Published : Mar 25, 2025, 08:57 PM ISTUpdated : Mar 25, 2025, 09:02 PM IST
Sonu Nigam

सार

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सोनू निगम के कॉन्सर्ट(  Sonu Nigam Concert ) में कुछ युवाओं ने पत्थर और बोतलें फेंकी। सिंगर ने शांति बनाए रखने की अपील की, क्योंकि टीम के सदस्य घायल हो रहे थे।

Sonu nigam concert controversy : दिल्ली यूनिवर्सिटी में सोनू निगम म्यूजिकल कॉन्सर्ट में बड़ा कांड हो गया । बॉलीवुड सिंगर जब अपने खूबसूरत गानों पर परफॉरमेंस दे रहे थे, इस दौरान कुछ उत्पाती युवाओं ने इसमें खलल डालना शुरु कर दिया।

रोहिणी के कैंपस में स्थित दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ( Delhi Technological University ) के ingifest 2025 में रविवार को सोनू निगम का शो था । इस दौरान उन्होंने अपने गाए कई बॉलीवुड सॉन्ग पर परफॉरमेंस दी। इसके कई वीडियो अब इंटरनेट पर शेयर किए जा रहें हैं।

सोनू निगम के शो में मची अफरा-तफरी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोनू निगम के इस शो के दौरान कुछ उत्पाती तत्वों ने स्टेज पर पत्थर, पानी के बोतले फेंकना शुरु कर दिया। इस दौरान यहां मौजूद भीड़ में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सिंगर की टीम के लिए इन हालातों से निपटना मुश्किल हो गया।

 

 

सोनू निगम ने की दर्शकों से अपील

सोनू निगम की टीम इन हालातों को काबू में नहीं कर पाई तो सिंगर ने मोर्चा संभाल लिया, उन्होंने यहां मौजूद कॉलेज छात्रों से बहुत ही विनम्रता से शांति की अपील की, "मैं बस आपके लिए आया हूं... यहां पर ताकि हम सब क्वालिटी टाइम एक्सपेंड कर सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप एंजॉय ना करें, लेकिन प्लीज ऐसा ना करें।" उन्होंने यहां मौजूद लोगों से कहा कि हमारी टीम के लोग घायल हो रहे हैं, कृपया मानवीयता रखे।

 

 

छात्राओं ने जताई निराशा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम पर हमले के बाद राम कॉलेज की छात्रा गीतिका ने इस पर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया कि "ये देखना शर्मनाक था कि कुछ बददिमाग छात्रों ने लाइव इवेंट में खलल डाला, इसकी वजह से दिग्गज सिंगर को रुकना पड़ा। उनकी टीम बुरी तरह से घायल हो गई। ये देखना वाकई में निराशाजनक लगा।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

तारा सुतारिया के नए घर की 6 Inside Photos, मुंबई में खरीदा पहला Dream Home
Malaika Arora को 52 की उम्र में फिर हुआ प्यार? कौन है वो शख्स, जो उनके बेटे से बस 10 साल बड़ा