
Rihanna Flaunts Baby Bump Second Time : हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दरअसल, रिहाना के एक शो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना दोबारा प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनेंगी। बता दें कि रिहाना रिहाना A$AP रॉकी को डेट कर रही है। दोनों साल 2020 से साथ में है।
9 महीने पहले ही मां बनी थीं रिहाना :
बता दें कि रिहाना मई, 2022 में पहली बार मां बनी थीं। तब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। रिहाना के बेटे का जन्म लॉस एंजिलिस में 17 मई, 2022 को हुआ था। जन्म के काफी दिनों बाद रिहाना ने अपने बच्चे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि पहली बार मां बनने से पहले रिहाना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज सामने आई थीं।
विवादित ट्वीट से सुर्खियों में आई थीं रिहाना :
प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान रिहाना अपने फैशन सेंस की वजह से काफी चर्चा में रहीं। मई में वोग मैगजीन ने अपने कवर पेज पर रिहाना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीरें छापी थीं। बता दें कि रिहाना का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान ट्वीट किया था। रिहाना पर आरोप लगे थे कि उन्हें एक ट्वीट करने के बदले में खालिस्तानी फर्म ने 18 करोड़ रुपए दिए हैं।
कौन हैं रिहाना?
रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी ( Robyn Rihanna Fenty) है। रिहाना के पिता बारबाडोस और मां गुयाना की रहने वाली थीं। रिहाना की परवरिश बारबडोस (वेस्टइंडीज का एक देश) में ही हुई है। रिहाना ने अपना पहला एल्बम 'म्यूज़िक ऑफ द सन' 2005 में रिलीज किया था। रिहाना पॉप, पॉप रॉक, डांस पॉप जैसे गाने गाती हैं। रिहाना अब तक कई ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी हैं। रिहाना के हिट एलबम में We Found Love', Don't stop the music', 'Only Girl (In the World)', 'Love the way you lie', 'Umbrella' शामिल हैं। रिहाना दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक हैं।
ये भी देखें :
रिहाना के ट्वीट पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, सोशल मीडिया पर सिंगर को लगाई जमकर लताड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।