
एंटरटेनमेंट डेस्क : नवविवाहित सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ( Sidharth Malhotra, Kiara Advani ) ने 7 फरवरी को अपने फैमिली मेंबर और क्लोज़ फ्रैंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में अपनी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाया था।
रिसेप्शन में पहुंचे तमाम टॉप स्टार्स
सिडकैरा के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन में भी केवल करीबी लोगों को बुलाया गया था। वहीं इस कपल ने 12 फरवरी को मुंबई में सेंट रेजिस होटल में अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन आयोजित किया था । इस फंक्शन में अजय देवगन, काजोल, गौरी खान, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने न्यूली मैरिड को शुभकामनाएं दी हैं। सिड-कियारा की शादी का रिसेप्शन में तमाम स्टार्स मोजूद रहे । वहीं इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिडकैरा और गेस्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा के काला चश्मा पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
सिड-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन के अंदर
रिसेप्शन के एक इनसाइड वीडियो जो अब वायरल हो रहा है, उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर डांस परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कियारा के भाई मिशाल आडवाणी और कई गेस्ट शामिल हैं। ये सभी एक हॉल के अंदर काला चश्मा पर डांस करते दिख रहे हैं ।
मुंबई रिसेप्शन में सिड और कियारा
सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के रिसेप्शन वेन्यू के रेड कार्पेट पर एक साथ वॉक करते हुए एक स्टनिंग अंदाज़ दिखाया । इस प्ंक्शन में कियारा ने हैवी ज्वेलरी के साथ एक वेस्टर्न आउटफिट पहना था, वहीं सिद्धार्थ क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम नज़र आ रहे थे । इस कपल ने एक लव-अप सीन भी क्रिएट किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 4 फरवरी को अपने-अपने परिवारों के साथ जैसलमेर पहुंचे। इस जोड़े ने 5 फरवरी को अपनी मेहंदी की रस्म के साथ प्री-वेडिंग फेस्टिवल की शुरुआत की थी ।
हालांकि, बाद में इसे बदलकर 7 फरवरी कर दिया गया। लव बर्ड्स की हल्दी की रस्म 6 फरवरी की सुबह हुई। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी में टिनसेल टाउन से कुछ चुनिंदा दोस्तों को इन्वाइट किया। करन जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, आकाश अंबानी, अश्विनी यार्डी, और आरती शेट्टी, जूही चावला शादी के उत्सव के लिए जैसलमेर पहुंचे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।