
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीति आस-पास की दुकानों और एक तालाब की झलक भी शेयर की है। इस दौरान प्रीति पिंक सूट में ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने दुप्पटे से अपना सिर ढका हुआ है और फेस मास्क भी लगाया हुआ है।
कामाख्या देवी के मंदिर में प्रीति ने किए भव्य दर्शन
प्रीति आगे लिखती हैं, 'गुवाहाटी जाने का मेरा बस एक ही कारण था, वो था फेमस कामाख्या देवी मंदिर। भले ही हमारी फ्लाइट कई घंटों तक लेट हो गई थी और मैं पूरी रात जागी थी, लेकिन जब मैं मंदिर के अंदर गई की तो यह पूरा वसूल हो गया।'
कामाख्या मंदिर में प्रीति को शांति हुई महसूस
प्रीति आगे लिखती हैं, 'जब मैं वहां गई तो मुझे बहुत पावरफुल वाइब्रेशन और शांति महसूस हुई। मैं यहां आने के लिए ग्रेटफुल हूं। अगर आप में से कोई भी गुवाहाटी जाता है तो इस इनक्रेडिबल मंदिर को मिस मत करिएगा। इसके लिए आप मुझे बाद में थैंक्यू कह सकते हैं। जय मां कामाख्या - जय माता दी।'
शादी के बाद से अमेरिका में ही रहती हैं प्रीति
प्रीति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में शादी की थी। फिर साल 2021 में प्रीति ने सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के बाद से ही प्रीति अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। आपको बता दें प्रीति के पति गुडइनफ लॉस एंजेलिस, में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
और पढ़ें…
उर्वशी रौतेला के सामने टला बड़ा हादसा, आग से जलते-जलते बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस; जानिए पूरा मामला
शाहरुख खान की वजह से गौरी ने अपने घर वालों से बोला था झूठ, जानें क्या थी वजह?
न्यासा देवगन ने जैसलमेर में दोस्तों संग सेलिब्रेट किया अपना प्री-बर्थडे, वायरल हुईं फोटोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।