Chhaava की तारीफ करते नहीं थके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें Video

Published : Feb 22, 2025, 10:56 AM IST
Chhavaa

सार

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है। इस तारीफ के बाद फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने खूब कमाई की और लोगों को भी यह खूब पसंद आई। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इवेंट में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के बारे में बात की और इस फिल्म की खूब तारीफ की।

होली विवाद में फंसी फराह खान: 'छपरी' टिप्पणी पर केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'छावा' के बारे में बात करते हुए कहा, 'ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है, जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा को ये ऊंचाई दी है और इन दिनों तो पूरे देश में छावा की धूम मची हुई है। संभाजी महाराज की वीरता को इस रूप में पेश किया गया है, जो शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास द्वारा प्रेरित है।' ऐसे में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की तारीफ के बाद यह फिल्म और कमाई कर सकती है।

 

छुटका सा पेंट पहनकर घर से निकलीं परिणीत चोपड़ा, लोग बोले- कहां है राघव चड्ढा

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की लाइफ और संघर्ष पर बेस्ड है। फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। वहीं रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई के किरदार को गहराई दी है। फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म ने अब तक 310.5 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं कुछ राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

और पढ़ें..

पूनम पांडे संग फैन की बदतमीजी, सेल्फी के बहाने एक्ट्रेस के साथ ये क्या हो गया-Video Viral

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने