रोंगटे खड़े करने वाली है इस एक्ट्रेस की कहानी, जिसे दिलो जान से चाहा, उसी के बच्चों ने दी दर्दनाक मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क. गुजरे जमाने की एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की आज यानी 27 मार्च को 23वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2000 में हुआ था। कहा जाता है कि प्रिया शादी किए बिना ही जिस डायरेक्टर के साथ रहती थी उसी के बेटों ने जायजाद को लेकर उनकी हत्या कर दी थी।

Rakhee Jhawar | Published : Mar 26, 2023 11:48 AM IST

17

आपको बता दें कि प्रिया राजवंश का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में महज 7 फिल्मों में ही काम किया था। उनकी खूबसूरती के दीवाने थे बॉलीवुड डायरेक्टर्स।

27

कहा जाता है कि प्रिया राजवंश को एक्टिंग करने का बहुत ज्यादा शौक था और वह अपना यह शौक नाटकों में काम करके पूरा करती थी। एक बार एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटोज क्लिक की थी और फोटोज को डायरेक्टर-प्रोड्यूसर चेतन आनंद ने देख लिया था।

37

चेतन आनंद, प्रिया राजवंश की फोटोज देखकर उनपर फिदा हो गए थे। कहा जाता है कि इसी दौरान चेतन, धर्मेंद्र को लेकर एक फिल्म हकीकत बना रहे थे, जिसमें उन्हें एक नए चेहरे की जरूरत थी और प्रिया पर उनकी तलाश खत्म हुई थी।

47

फिल्म हकीकत के बाद चेतन आनंद, प्रिया राजवंश की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे और उन्हें ही अपनी फिल्म में काम किया। प्रिया ने अपने करियर में जितनी भी फिल्म में काम किया उसके प्रोड्यूसर-डायरेक्टर चेतन ही थे।

57

फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और फिर प्यार हो गया। वैसे, तो चेतन शादीशुदा थे लेकिन अपनी मैरिड लाइफ से खुश नहीं थे। फिर प्रिया में उन्हें सच्चा प्यार नजर आया। दोनों शादी किए बिना ही साथ रहने लगे।

67

कहा जाता है कि प्रिया राजवंश का रिश्ता चेतन आनंद के साथ देखकर उनके बेटे खुश नहीं थे। हालांकि, चेतन ने इस बात पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। वे प्रिया के साथ काफी खुश थे। 1997 में उनका निधन हो गया और उनके जाने के बाद भी प्रिया उसी घर में रहती थी।

77

फिर एक दिन प्रिया राजवंश की डेड बॉडी घर में मिली। दरअसल, चेतन आनंद ने अपनी सारी प्रॉपर्टी प्रिया के नाम कर दी थी और ये बात उनके बेटों को पसंद नहीं आई। बेटों ने घर के नौकरों के साथ मिलकर प्रिया की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद चेतन के बेटों को उम्र कैद की सजा मिली।

ये भी पढ़ें...

अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर भी पूनम पांडे को पड़ी गालियां, VIRAL VIDEO में देखे SEXY फोटोशूट

सीक्रेट मैरिज के बाद खुला TV की किन्नर बहू के 'पति' की बेटी का राज भी, 2 महीने की है लाडली

एकता कपूर के शो में काम करने वाले खाते थे कॉकरोच वाला खाना, स्मृति ईरानी ने ऐसे फोड़ा था भांडा

करोड़ों की प्रॉपर्टी के साथ आलीशान जिंदगी जीता है साउथ का विलेन

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos