निक जोनस से पहले इन सेलेब्स के प्यार में पड़ चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, दो तो थे शादीशुदा

Published : Jul 18, 2025, 10:12 AM IST

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम कर लिया। इसके बाद वो मॉडलिंग करने लगीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड-हॉलीवुड में कदम रखा। इस दौरान प्रियंका का दिल कई सेलेब्स पर आया। 

PREV
17
असीम मर्चेंट

करियर के शुरुआती समय में प्रियंका चोपड़ा का अफेयर असीम मर्चेंट से शुरू हुआ था। उस समय दोनों मॉडलिंग करते थे। हालांकि, इसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड का रुख कर लिया और उनका रिश्ता टूट गया।

27
अक्षय कुमार

प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में साथ में काम किया। उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। हालांकि, इस अफेयर के बारे में जब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को पता चला, तो उनकी वजह से यह रिश्ता खत्म हो गया था।

37
हरमन बावेजा

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का दिल हरमन बवेजा पर आया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। इस रिश्ते को लेकर प्रियंका काफी सीरियस थीं, लेकिन हरमन ने उन्हें धोखा दे दिया, जिसकी वजह से वो प्रियंका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

47
शाहिद कपूर

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर को डेट करने लगीं, लेकिन हमेशा उन्होंने इस रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी। दोनों की केमेस्ट्री को फिल्म 'कमीने' में खूब पसंद किया था। उस समय दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया जाता था। हालांकि, अचानक दोनों अलग हो गए।

57
शाहरुख खान

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब इस रिश्ते की भनक शाहरुख की पत्नी गौरी खान को लगी, तो दोनों की जिंदगी में तहलका मच गया। ऐसे में शाहरुख ने प्रियंका से दूरी बनाए रखने का फैसला किया। प्रियंका, शाहरुख के साथ डॉन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

67
टॉप हिडलस्टन

हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, इन्हें प्रियंका ने महज अफवाहें कहा था।

77
निक जोनस

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को डेट करने लगीं। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने साल 2019 में शादी कर ली। अब इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories