प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाभी ने किया Kiss, देखें हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी की Pics

Published : Aug 26, 2024, 07:19 PM IST
Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Ring Ceremony

सार

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने मंगेतर नीलम उपाध्याय संग गुपचुप तरीके से शादी रजिस्टर्ड करा ली है। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी शादी रजिस्टर्ड करा ली है। सिद्धार्थ और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है तो वहीं, नीलम पिंक लहंगे और इसी कलर के ब्लाउज में नज़र आ रही हैं। स्लाइड्स में आगे बढ़ने पर पाते हैं कि सिद्धार्थ और नीमल दोनों अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। आगे नीलम को रजिस्टर में अंगूठा लगाते और सिद्धार्थ को साइन करते भी देखा जा सकता है।

 

 

सिद्धार्थ और नीलम की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई

सिद्धार्थ और नीलम ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "हमारी छोटी सी हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी।" सिद्धार्थ और नीलम की हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी की तस्वीरें देखने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। मसलन प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने लिखा है, "खूबसूरत और आनंदपूर्ण सेरेमनी।" एक यूजर ने लिखा है, "पूरे परिवार और दोस्तों को बधाई।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "नीलम आपको और सिद्धार्थ को शादी की बहुत-बहुत मुबारकबाद।" एक यूजर ने लाल इमोजी शेयर करते हुए लिखा है, "भगवान आप दोनों को हमेशा खुश और तृप्त रखे।"

 

 

नीलम-सिद्धार्थ ने फैमिली संग दिए पोज

नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक अन्य पोस्ट में कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें फैमिली मेम्बर्स के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में कपल ने लाल गुलाब और इविल आई की इमोजी शेयर करते हुए लिखा है, "अपने परिवार से घिरे रहो, कुछ भी करीब नहीं आएगा।" पहली तस्वीर में कपल के साथ सिद्धार्थ चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और नीलम के माता-पिता दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनके अन्य फैमिली मेम्बर्स को भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में सिद्धार्थ के दिवंगत पापा आकाश चोपड़ा की तस्वीर है और एक अन्य तस्वीर में व्हाइट बर्थडे केक पर लिखा गया है, "We Miss You."

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया हस्ताक्षर सेरेमनी का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धार्थ और नीलम की हस्ताक्षर सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में प्रियंका और अन्य फैमिली मेम्बर्स को सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। आगे सिद्धार्थ और नीलम अपनी अंगूठी दिखा रहे हैं। यहां तक कि कपल को एक-दूसरे को kiss करते भी देखा जा सकता है। सिद्धार्थ और नीलम ने प्रियंका चोपड़ा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और प्रियंका ने उनके सिर पर हाथ रखा और फिर उन्हें गले से लगा लिया। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, "और हमारे पापा के जन्मदिन पर अपने पैरेंट्स की मौजूदगी में यह कर लिया। उनकी हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी।"

 

 

बता दें अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आईं। सिद्धार्थ और नीलम की रोका सेरेमनी इसी साल अप्रैल में हुई थी। इस सेरेमनी में प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ शामिल हुई थीं।

और पढ़ें…

राजकुमार यादव से राव कैसे बने? जानें क्या है राज

'Anupamaa' छोड़ेंगे रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना? सामने आई बड़ी अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर