'स्त्री 2' फेम राजकुमार राव ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने नाम से यादव सरनेम क्यों हटाया। उन्होंने बताया कि उनका असली नाम राजकुमार यादव है, लेकिन वे राव का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि लोग कन्फ्यूज ना हों।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'स्त्री 2' फेम राजकुमार का सरनेम यादव है, लेकिन वे इसकी बजाय राव का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार यादव से राव कैसे बन गए? इसका खुलासा खुद राजकुमार ने एक हालिया बातचीत में किया है। दरअसल, राजकुमार राव हालिया रिलीज 'स्त्री 2' की सफलता को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने नाम से यादव सरनेम क्यों हटाया? क्या उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए अपने नाम में बदलाव किया है? इसके जवाब में राजकुमार ने सफाई दी कि इंडस्ट्री में नाम बदलने का कोई नियम नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजकुमार ने अपने नाम से क्यों हटाया ‘यादव’ सरनेम?

राजकुमार ने यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में अपने नाम से यादव सरनेम हटाने की वजह बताते हुए कहा, " ऐसा कोई नियम नहीं है (फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदलने का)। मैंने कभी सरनेम यूज ही नहीं किया। मेरे पासपोर्ट में भी सिर्फ राजकुमार ही था।"

राजकुमार अपने नाम के साथ ‘राव’ क्यों लगाते हैं?

राजकुमार ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "ऐसा (नाम बदला) इसलिए किया, ताकि लोग कन्फ्यूज ना हों कि आप किस राजकुमार के बारे में बात कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी, संतोषी, गुप्ता या मेरे बारे में। और राव यादवों को दिया गया टाइटल है, इसलिए मैंने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया।"

संघर्षों से भरा रहा राजकुमार राव का बचपन

राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्होंने कई कठिनाइयां देखी हैं। हालांकि, उनके साथ कभी भुखमरी जैसे हालात पैदा नहीं हुए। राज शमनी को दिए इंटरव्यू में राजकुमार राव ने बताया था कि उनका पालन-पोषण जॉइंट फैमिली में हुआ है। वे दो भाई-बहन हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे, बावजूद इसके उनकी मां ने उनके लिए कभी कोई कमी नहीं रहने दी। वे जरूरत पूरी करने के लिए अक्सर रिश्तेदारों से मदद मांगती थीं। राजकुमार ने यह भी बताया कि दो-तीन साल तक उनकी स्कूल की फीस उनके टीचर ने भरी थी।

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही

राजकुमार राव स्टारर हालिया रिलीज 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 11 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 401.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 553.1 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, अक्षय कुमार (कैमियो) और तमन्ना भाटिया (कैमियो) जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं।

और पढ़ें…

'Anupamaa' छोड़ेंगे रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना? सामने आई बड़ी अपडेट

वह मुस्लिम एक्टर, जिसने 3 बार निभाया कृष्ण का रोल, दो बार राम भी बना