
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिद्धार्थ की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है। बताया जा रहा है कि कपल आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। भाई की शादी में शामिल होने प्रियंका पहले ही बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंच गई थीं। अब उनके पति और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनास (Nick jonas) भी साले की शादी होने मुंबई आ गए है। बता दें कि निक कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यहां से वे JW मैरिएट, जुहू की होटल के लिए रवाना हुए। निक की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स निक को देखते ही बोल रहे है- आ गए इंटरनेशनल जीजू।
बीती शाम यानी बुधवार को प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। हल्दी सेरेमनी से जुड़ी कई फोटोज और वीडियज प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका देसी गर्ल बन पीला लहंगा पहन जमकर डांस करते नजर आ रहीं थीं। इतना ही नहीं बहू के घर आने की खुशी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मस्ती में ठुमके लगाती दिखीं।
शादी के बंधन में बंधने जा रहे प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक बिजनेसमैन हैं। वे एक प्रोफेशनल शेफ हैं और उन्होंने स्विट्जरलैंड में लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। उन्होंने 2014 में पुणे के कोरेगांव पार्क में एक रेस्टोरेंट The Mugshot Lounge लॉन्च किया था। हालांकि, 2019 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद वे लंदन फिल्म अकादमी में पढ़ने चले गए। फिलहाल वो बहन प्रियंका के प्रोडक्नश हाउस Purple Pebble Pictures का हिस्सा हैं। ये प्रोडक्शन कई भाषाओं में फिल्में प्रोड्यूस करता है। 2023 में सिद्धार्थ ने चोपड़ा फार्म्स की शुरुआत की थी, जो लोगों तक फ्रेश, ऑर्गेनिक और सीजनल फूड पहुंचता है। वहीं, खबरों के मानें तो वे 42 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
ये भी पढ़ें...
हल्दी लगते ही रोमांटिक हुआ प्रियंका चोपड़ा का भाई, दुल्हन को किया Kiss
3Cr बजट-6 सुपरस्टार, 80s की वो फिल्म जिसका गदर देख दंग रह गए थे अमिताभ-धर्मेंद्र
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।