
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। यह फंक्शन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फंक्शन में परिणीति की चचेरी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली हैं।
13 तारीख की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी प्रियंका
परिणीति से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया, 'यह प्रियंका के लिए एक छोटी ट्रिप होगी। उन्होंने अपनी बहन के लिए और इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए काम से ब्रेक लिया है। वह 13 तारीख की सुबह ही दिल्ली पहुंचेंगी।'
निक नहीं होंगे परिणीति की सगाई में शामिल
सोर्स ने आगे कहा, 'इस दौरान उनके पति निक जोनस उनके साथ नहीं आएंगे। लेकिन ये देखना बाकी है कि क्या प्रियंका अपनी बेटी को मालती को लेकर आएंगी या नहीं। अगर वो मालती को लाती हैं तो यह उनकी फैमिली के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।'
जानिए कब होगी कपल की शादी
परिणीति और राघव से जुड़े सूत्रों ने कुछ समय पहले खुलासा करते हुए कहा था कि दोनों की शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों के पास अपने वर्क कमिटमेंट्स हैं। शादी से पहले वो अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी के सांसद ने लगाई थी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मोहर
पिछले महीने आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी। तब से दोनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से खूब सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव और परिणीति एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है।
और पढ़ें..
जानें क्यों तारक मेहता के प्रोड्यूसर ने रोशन सोढ़ी के सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोपों को कहा बेसलेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।