परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया रिएक्ट, कह दी ये बात

Published : May 13, 2023, 08:14 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 08:18 AM IST
Parineeti Chopra and Raghav Chadha engagement

सार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों पर परिणीति की चाची मधु चोपड़ा ने रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने दोनों को उनकी नई लाइफ के लिए आशीर्वाद दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों आज (13 मई) दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इस बीच परिणीति की कजिन बहन और सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव के रिश्ते पर रिएक्ट किया है।

परिणीति-राघव के लिए खुश हैं मधु

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने परिणीति और राघव की सगाई की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की सगाई में प्रियंका भी शामिल होंगी। हालांकि उनके पति निक जोनस उनके साथ नहीं आएंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा नजर आ सकती है।

मनीष मल्होत्रा होंगे सगाई में शामिल

परिणीति और राघव की सगाई की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​इस फंक्शन में शामिल होंगे। एक्ट्रेस से जुड़े एक सोर्स ने कहा, 'दोनों अपने सगाई के फंक्शन को लोगों से छुपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन निश्चित रूप से इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल होंगे। यह कपल का एक बड़ा फंक्शन है, इस वजह से वो इसे पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं।'

अक्टूबर में हो सकती है कपल की शादी

कपल से जुड़े सोर्स से पूछा गया कि क्या वो दोनों सगाई के बाद मीडिया से मिलने आएंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह चीज उन्होंने अभी तक तय नहीं की है। वो मीडिया से मिलने के लिए जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ डिसाइड नहीं किया है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

और पढ़ें…

बॉलीवुड की 8 सिंगल मॉम्स, जिन्होंने बच्चों के लिए नहीं रखी कोई कमी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश