PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटीका चेहरा, लेकिन कर बैठीं एक गलती जिससे उड़ रहा पति का मजाक

Published : Feb 19, 2023, 07:25 PM ISTUpdated : Feb 19, 2023, 07:26 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया है। हालांकि, इस दौरान वो एक गलती कर बैठीं, जिसकी वजह से उनके पति निक जोनास का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है। 

PREV
18

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं। 

28

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार बेटी मालती का चेहरा दिखाया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में बताया है कि उनका दिन कैसा होना चाहिए।

38

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो मालती के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं, लेकिन बेटी ने मुंह दूसरी तरफ घुमा रखा है। पास ही निक जोनास लेटे दिख रहे हैं। 

48

निक जोनास का पूरा चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उनके साइड आर्म्स दिख रहे हैं। निक जोनास को उनकी बगलों की वजह से लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

58

एक यूजर ने लिखा- लोग मां-बेटी को नोटिस कर रहे हैं, लेकिन मैंने तो फादर के अंडर आर्म नोटिस किए। हे भगवान। वहीं एक और शख्स ने कहा- मर्द अंडरआर्म्स में बाल रखते हैं, तो वो फैशन बन जाता है। 

68

वहीं एक और यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को सलाह देते हुए लिखा- तुम्हारी बेटी बहुत सुंदर है। लेकिन तुम्हारे पति को अपने आर्मपिट साफ रखने की जरूरत है। 

78

प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छिपा कर रखा। वह अपनी हर फोटोज में मालती के चेहरे पर इमोजी लगाकर ही शेयर करती थीं लेकिन अब वो लाडली का चेहरा साफ दिखा रही हैं। 

88

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया था। हालांकि, इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा का मजाक भी उड़ा था। प्रियंका अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं।

ये भी देखें : 

8 PHOTO: एक हुक के सहारे टिकी रही उर्फी की ड्रेस, यूजर्स बोले- गजब है धागे पर भरोसा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories