
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi girl Priyanka Chopra) साड़ी में नजर आईं। पिग्गी के लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। हमेशा अपने स्टाइल और आत्मविश्वास के लिए मशहूर अभिनेत्री, इस बार भारत आकर भी अपने खास अंदाज से सबका ध्यान खींचा है। एक दिन के लिए इंडिया (India) आईं प्रियंका, सुबह आकर देर रात फ्लाइट पकड़ीं। प्रियंका चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) के प्री वेडिंग (Pre Wedding) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा के इकलौते भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम उपाध्याय से शादी करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा, भाई के विवाह पूर्व समारोह में शामिल हुईं। 23 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम में प्रियंका, मेजेंटा कलर की साड़ी में बार्बी डॉल की तरह नजर आईं।
मेजेंटा कलर की साड़ी पहने प्रियंका ने, पर्ल ईयररिंग्स के साथ मैचिंग लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ ही बालों को बन से बांधे हुए प्रियंका ने बोल्ड रेड लिपस्टिक और स्मोकी आईज के साथ अपने मेकअप को क्लासिक रखा। कुल मिलाकर उनके लुक को रॉयल टच मिला।
कल सुबह प्रियंका मुंबई पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर पैपराजी की नजरों में आ गईं। तस्वीरों के लिए पोज देते हुए पिग्गी अकेले ही भारत आई थीं। निक जोनस और बेटी को छोड़कर अकेले ही कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा देर रात फिर से फ्लाइट पकड़ ली।
कार्यक्रम से बाहर निकलते ही पैपराजी को जल्दी-जल्दी पोज देते हुए प्रियंका ने कहा, लेट हो रहा है, जल्दी हटो। फिर मिलूंगी कहकर कार में बैठ गईं। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं।
1 दिसंबर, 2018 को निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका, अमेरिका में सेटल हो गई हैं। उनकी एक प्यारी बेटी भी है। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं पिग्गी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग काफी दिनों से चल रही है, प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग में शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका, फिल्मों और अपनी निजी जिंदगी की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को पोस्ट करती रहती हैं। प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दिया था, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था।
अभिनेत्री प्रियंका, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। प्रियंका का परिवार भारत में होने के कारण वह अक्सर भारत आती रहती हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमा रही हैं। अब मराठी फिल्म 'पानी' को उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। 'पानी' इसी साल 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।