देश की 6 फिल्मों के सबसे कमाऊ सीक्वल, 3 एक हजार करोड़ पार-क्या वॉर 2 दे पाएगी टक्कर?

Published : Aug 12, 2025, 09:07 AM IST

Highest Grossing Sequel Movies: ऋतिक रोशन की 2019 में आई वॉर का सीक्वल वॉर 2 की रिलीज का सभी को इंतजार हैं। वॉर 2 कितना कमाएगी ये तो कलेक्शन आने के बाद पता चलेगा, उससे पहले जानते हैं इंडियन सिनेमा की वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों के बारे में। 

PREV
16
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का धमाका बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। 2024 में आई डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश लीड रोल में थे। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1850 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी 2021 में आई पु्ष्पा द राइज का सीक्वल थी।

26
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2

2017 में आई डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में गदर किया था। राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर और सुब्बाराजू की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1810.60 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि मूवी की बजट 250 करोड़ था। ये 2015 में आई बाहुबली का सीक्वल थी।

36
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2

2022 में आई सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था। सौ करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1250 करोड़ की कमाई की थी। मूवी में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, राव रमेश, सरन शक्ति लीड रोल में थे। 2018 में आई फिल्म केजीएफ 1 के ये सीक्वल थी।

46
राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 सरकटे का आतंक 2024 में आई थी। मूवी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में थे। 105 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 874.58 करोड़ का कारोबार किया था। 2018 में आई स्त्री का ये सीक्वल थी।

56
सनी देओल की फिल्म गदर 2

2023 में आई डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 ने भी रिलीज के साथ धमाका किया था। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा और मनीष जाधव लीड रोल में थे। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फिल्म 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल थी।

66
सलमान खान की टाइगर जिंदा है

डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है 2017 में आई थी। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, सज्जाद डेलाफ्रूज़, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, गिरीश कर्नाड, परेश रावल लीड रोल में थे। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 564 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म 2012 में आई मूवी एक था टाइगर का सीक्वल थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories