
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को पेरेंट्स बने हैं। दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। इस खुशखबरी को सुनने के बाद दीपिका की नन्ही परी से मिलने के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। हाल ही में शाहरुख खान उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं अब शुक्रवार (13 सितंबर) को, राधिका मर्चेंट के साथ पूरा अंबानी परिवार दीपिका और बेबी गर्ल से मिलने पहुंचा।
अंबानी परिवार के काफी करीब हैं दीपिका-रणवीर
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हॉस्पिटल के बाहर अंबानी की कारें नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी ने राधिका मर्चेंट को भी स्पॉट किया। वो कार में बैठी थीं और उनके साथ भारी पुलिस सिक्योरिटी थी। आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, मुकेश अंबानी की फैमली के साथ करीबी रिश्ता शेयर करते हैं। जुलाई 2024 में रणवीर और दीपिका अंनत और राधिका की शादी में शामिल हुऐ और जमकर धूम मचाई थी।
इतने दिन मैटरनिटी लीव पर रहेंगी दीपिका पादुकोण
खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर बेबी गर्ल को लेकर अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। उनका यह घर सी-फेसिंग क्वाड्राप्लेक्स है, जो बांद्रा बैंडस्टैंड पर स्थित है। इस घर की खास बात यह है कि ये घर शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत के काफी करीब है। वहीं पर दीपिका बेबी का ध्यान रखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं। वहीं मैटरनिटी लीव के बाद वो 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करेंगी। वहीं फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह दिखाई देंगे।
और पढ़ें..
Casting Couch: एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया कैसे कई हीरोइनें टॉप पर पहुंचीं?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।