Casting Couch: एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया कैसे कई हीरोइनें टॉप पर पहुंचीं?

Published : Sep 13, 2024, 08:54 PM IST
Sujata Mehta 90s Actress

सार

80 और 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री सुजाता मेहता ने कास्टिंग काउच के कारण कई फिल्मों से हाथ धोने का खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ अभिनेत्रियाँ समझौता करके आगे बढ़ीं, जबकि वे ऐसा नहीं कर सकीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 80 और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने खुलासा किया है कि कास्टिंग काउच की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह दावा भी किया है कि कई एक्ट्रेसेस हैं, जो कॉम्प्रोमाइज करने की वजह से आगे बढ़ गईं, जबकि उन्हें यह हुनर नहीं आता था, जिसकी वजह से वे पीछे रह गईं। सुजाता ने ऋषि कपूर के अपोजिट 'साधना' जैसी फिल्मों में काम किया है। जानिए सुजाता ने आखिर क्या कुछ खुलासा किया...

दिग्गज एक्ट्रेस सुजाता ने शेयर किया कास्टिंग काउच का अनुभव

दिग्गज एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने सिद्धार्थ कानन से बातचीत में बताया कि लोग उनसे सवाल करते थे कि इतनी टैलेंटेड होने के बावजूद उन्हें ज्यादा काम क्यों नहीं मिला। उन्होंने इसकी वजह बताई और कहा, "कुछ लोगों ने मुझे ऑफर किया, लेकिन मैंने कहा कि मैं इंट्रेस्टेड नहीं हूं। मुझे सीधे तौर पर कहा गया, 'मैं तुम्हे अपने पंखों के नीचे (छत्रछाया ) ले लूंगा। तुम तय करो कि तुम्हे क्या करना है?'इसलिए मैंने कहा, 'नहीं, आप अपने पंख अपने पास रखिए और जहां चाहते हैं, वहां उड़ान भरिए।"

सुजाता मेहता का दावा कॉम्प्रोमाइज कर कई एक्ट्रेसेस टॉप पर पहुंचीं

सुजाता ने इसी बातचीत में यह भी बताया कि उनकी आंटी उन्हें कहती थीं कि वे जो करना चाहती हैं, वह उनका खुद का फैसला है। इसके साथ वे दूसरी हीरोइनों का उदाहरण देती थीं और कहती थीं कि वे अपने सिद्धांतों से समझौता करके ही सफल हुई हैं। सुजाता ने इस दौरान बताया कि कास्टिंग काउच की वजह से उनके हाथ से कई फ़िल्में निकल गईं, जबकि दूसरी हीरोइनें इंडस्ट्री में लीडिंग एक्ट्रेस बन गईं। वे कहती हैं, "इसलिए ये लोग (जानी-मानी एक्ट्रेसेस) स्टार बन गईं, वरना इनको स्टार कौन बनाता था। बेशक वे टैलेंटेड भी थीं, लेकिन टैलेंट और मैनीपुलेशन का कॉम्बिनेशन, जो मुझे नहीं आता था। मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहती थी।"

 

 

राजेश खन्ना के अपोजिट फिल्म से रिप्लेस कर दी गई थीं सुजाता

सुजाता ने इसी बातचीत में यह भी बताया कि वे राजेश खन्ना की फिल्म 'जय जय शिव शंकर' के लिए पहली पसंद थीं, लेकिन बाद में उन्हें डिम्पल कपाड़िया से रिप्लेस कर दिया गया। उन्हें कहा गया कि उनके (राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया) बच्चे सेपरेशन और खन्ना के पतन के बाद अपने पैरेंट्स को साथ देखना चाहते थे। सुजाता के मुताबित, जब वे एयरपोर्ट पर राजेश खन्ना से मिली थीं, तब उन्हें ऐसा लगा कि वे डिप्रेशन में थे। यह फिल्म (जय जय शिव शंकर) ना कभी पूरी हो पाई और ना ही रिलीज।

हर इंडस्ट्री में होता है कास्टिंग काउच: सुजाता

पिछली बार 2019 में रिलीज हुई 'धारा 370' में नज़र आईं सुजाता की मानें तो कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री में होता है। उनके मुताबिक़, जहां पावर और एम्बिशन होता है, वहां यह भी होता है। हालांकि, उनका मानना है कि अब वक्त बदल गया है और लोग शिक्षित हो गए हैं। सुजाता मेहता ने 1980 के दशक में 'प्रतिघात', 'यतीम'1990 के दशक में 'गुनाओं का देवता', 'गुनाहगार कौन', 'रिश्ता हो तो ऐसा', 'साधना', 'आज की औरत', 'हम सब चोर हैं', 'हलचल', 'जंग' और 'जज मुजरिम' जैसी फिल्मों में काम किया था। वे टीवी पर 'खानदान', 'भारत एक खोज', 'ये मेरी लाइफ है' और 'सरस्वतीचंद्र' जैसे सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं।

और पढ़ें…

वह फिल्म जो रिलीज के 26 हफ्ते बाद हुई थी बैन, फिर से करनी पड़ी थी शूट

इस सुपरस्टार के पास 1 करोड़ से महंगी 8 गाड़ियां! एक की कीमत तो 34 करोड़?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!