कौन है Sonam Kapoor का यह करीबी, जिसने विदेश में खरीदी अरबों की प्रापर्टी

सोनम कपूर लंदन में नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं, जिसे उनके ससुर हरीश आहूजा ने 226 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस आलीशान घर में 8 फ्लोर हैं। हरीश आहूजा एक जाने-माने टेक्सटाइल किंग हैं और उनकी नेटवर्थ 5,900 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Anshika Shukla | Published : Sep 13, 2024 11:19 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। शादी के बाद से ही कपल अपने बेटे के साथ लंदन में रहता है। वहीं खबर आ रही है कि सोनम लंदन में नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं, जिसे हाल ही में उनके ससुर हरीश आहूजा ने खरीदा है।

इतने करोड़ का है हरीश आहूजा का घर

Latest Videos

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम के ससुर हरीश आहूजा ने इस आलीशान घर को खरीदने के लिए काफी मोटी रकम चुकाई है। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस घर को 27 मिलियन डॉलर यानी 226 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस घर में 8 फ्लोर हैं, जिसकी एक 1 फ्लोर पर सोनम और आनंद शिफ्ट होने वाले हैं। वहीं बाकी फ्लोर में रिनोवेशन का काम हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की कीमत 20 हजार रुपए स्क्वायर फीट से ज्यादा की है। इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने में तो एक आम आदमी कई घर बना ले।

कौन हैं सोनम कपूर के ससुर

सोनम के ससुर हरीश आहूजा का टेक्सटाइल किंग कहे जाते हैं। उनकी 'शाही एक्सपोर्ट्स' गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग की कई कंपनियां हैं। यहां से कपड़े बनकर डिकैथलॉन, एचएंडएम जैसे कई ब्रांड्स को सप्लाई होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनही 5,900 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेटवर्थ है। लंदन के साथ-साथ उनका मुंबई और दिल्ली में भी काफी आलीशान घर है।

आपको बता दें सोनम कपूर ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद की बात करें तो वो 'शाही एक्सपोर्ट्स' नाम की एक कंपनी के एमडी हैं। इसके साथ ही उनका 'भाने' नाम का क्लोदिंग ब्रांड भी चलता है।

और पढ़ें..

OTT पर धमाका करने वाली Mirzapur सीरीज पर बन रही फिल्म! ये STAR बनेगा कालीन भैया

Share this article
click me!

Latest Videos

CJI के घर PM मोदी की गणपति पूजा पर विपक्ष को क्यों लगी मिर्ची? BJP ने धो डाला
PM मोदी की बातों को सुन गदगद हुए पैरालंपियन, देखें क्या गजब था माहौल
सुहागरात पर फूट गई दूल्हे की किस्मत, पतिदेव की डिमांड ने दुल्हन को किया एक्सपोज
'BJP के मुंह पर कड़ा तमाचा है SC का आदेश' Kejriwal की जमानत पर AAP गदगद #Shorts
इस्तीफे के लिए तैयार ममता बनर्जी, डॉक्टरों से बातचीत में क्या पेंच फंसा? । Kolkata Doctor Case