
एंटरटेनमेंट डेस्क. ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की वेब सीरीज मिर्जापुर (Pankaj Tripathi) के अभी तक 3 सीजन आए और दर्शकों द्वारा हर सीजन को पसंद किया गया। खबर है कि सीरीज का चौथा सीजन भी जल्दी ही दर्शकों के सामने होगा। इसी बीच मिर्जापुर सीरीज को लेकर एक धमाकेदार खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज पर फिल्म बनाने की प्लानिंग चल रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म से पंकज त्रिपाठी का पत्ता कट जाएगा। फिल्म में पंकज वाला किरदार यानी कालीन भैया (Kaleena Bhaiya) का रोल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) प्ले करेंगे। वहीं, सीरीज के डायरेक्टर गुरुमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने सीरीज पर फिल्म बनाने को लेकर कुछ हिंट शेयर किए हैं।
क्या बोले मिर्जापुर सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वेब सीरीज मिर्जापुर के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने सीरीज पर फिल्म बनाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेकर्स ने इस पर अपनी तरफ से कोई घोषणा नहीं की है। सीरीज पर फिल्म बनाने को लेकर जो भी फैसला होगा उसमें निर्माता और स्टूडियो शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा उसके बाद ही ऑफिशियल घोषणा की जाएगी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
मुन्ना भैया की नहीं होगी मिर्जापुर 4 में वापसी
डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने मिर्जापुर 4 को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि दिव्येंदु शर्मा का किरादार मुन्ना भैया और शरद शुक्ला किसी भी परिस्थिति में अपकमिंग सीजन में वापस नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीरीज में इनकी मौत हो चुकी है और किसी भी मृत कैरेक्टर को पुनर्जीवित करने से कहानी खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि इन कैरेक्टर की मौत से दर्शकों को सदमा लगा है, लेकिन दोबारा इन्हें लाना सीरीज की कहानी को कमजोर बना सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर वे पॉपुलैरिटी के बेस पर कहानी और कैरेक्टर को डेवपल करेंगे तो ठीक से स्टोरी को पेश नहीं कर पाएंगे।
मिर्जापुर सीजन 4 की कहानी पर चल रहा काम
डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि मिर्जापुर सीजन 4 की कहानी पर काम चल रहा है। उन्होंने सीजन 4 को लेकर खुलासा किया कि ये काफी जबरदस्त होने वाला है। बता दें कि मिर्जापुर 3 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और शीबा चड्ढा ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। सीजन 3 को 5 जुलाई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया था।
ये भी पढ़ें…
प्यार-धोखा-तलाक और फिर भयानक हादसा, डराने वाली है इस हीरोइन की कहानी
अगर थिएटर में नहीं देख पाए 2024 की 6 साउथ थ्रिलर मूवी तो OTT पर ले मजा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।