
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood actress Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अपनी शादीशुदा ज़िंदगी (Happy Married Life) एन्जॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद से ही फैंस की नज़र इस जोड़ी पर है। सोनाक्षी कब गुड न्यूज़ देती हैं, इसका इंतज़ार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
आम तौर पर फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनकी फेवरेट सेलेब्रिटी घर पर कैसी होती हैं। सोनाक्षी के बारे में भी फैंस के मन में यही सवाल है कि आखिर वो ससुराल में क्या करती हैं, खाना बनाती हैं या नहीं। सोनाक्षी ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि ससुराल में उन पर खाना बनाने का कोई दबाव नहीं है।
एक इवेंट में शामिल हुईं सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन पर खाना (cooking) बनाने का कोई दबाव नहीं है। उनका मानना है कि अगर उनका मन होगा तो वो खाना बनाएंगी, लेकिन हर दिन खाना बनाना जरूरी नहीं है। आज के समय में महिलाओं की लाइफस्टाइल बदल गई है। घर और ऑफिस दोनों को वो बखूबी संभालती हैं। ऐसे में खाना बनाना उनकी मर्ज़ी है। सोनाक्षी ने कहा कि खाना बनाने का प्रेशर ना होना उनकी खुशकिस्मती है।
पहली बार खाना बना रहीं सोनाक्षी सिन्हा : इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा ने सत्तू पराठा (sattu paratha) बनाया। वहीं, सोनाक्षी के साथ मौजूद जहीर इकबाल ने एवोकाडो सुशी बनाई। सोनाक्षी ने बताया कि ये उनकी ज़िंदगी में पहली बार है जब वो खाना बना रही हैं। उन्हें यकीन है कि उनकी मां पूनम सिन्हा ये देखकर बहुत खुश होंगी।
पूनम सिन्हा अच्छी कुक हैं। सोनाक्षी बताती हैं कि उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि वो भी अच्छा खाना बनाना सीखें, लेकिन ऐसा हो ना सका। पूनम सिन्हा का सपना था कि शादी के बाद सोनाक्षी ससुराल में खाना बनाना सीखेंगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। सोनाक्षी कहती हैं कि उनकी मां को अभी और इंतज़ार करना होगा। इतने लोगों के सामने खाना बनाते हुए उन्हें थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन उन्होंने इसे एन्जॉय किया। सोनाक्षी ने कहा कि आगे भी वो कुछ नया बनाने की कोशिश करेंगी।
दादी के घर क्या खाती थीं सोनाक्षी सिन्हा? : सोनाक्षी सिन्हा को इंडियन खाना बहुत पसंद है। बचपन में वो अपनी नानी के घर बिहारी खाना खाया करती थीं। उन्हें लिट्टी चोखा और सत्तू का पराठा बहुत पसंद है। सोनाक्षी बताती हैं कि उनकी नानी ये दोनों चीजें बहुत टेस्टी बनाती थीं।
सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने मुंह मीठा कराने की रस्म के लिए कुछ नहीं बनाया था। उन्होंने अपने सास-ससुर को वही मिठाई दी जो उनके लिए लाई गई थी। वहीं, जहीर ने बताया कि उन्होंने ब्रेड और अंडे से एक डिश बनाई थी जो काफी अच्छी बनी थी। शादी के बाद से ही सोनाक्षी और जहीर कई इवेंट्स में साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। ये नई जोड़ी जहां भी जाती है, पैपराजी उनका पीछा करते नज़र आते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।