
एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। फैंस अभी भी कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एक फोटो जरूर सामने आई है। बता दें कि परिणीति-राघव उदयपुर में एक इंटीमेट वेडिंग में शादी के बंधन में बंधे। कपल ने रविवार को होटल द लीला पैलेस में सात फेरों की रस्म पूरी की थी। शादी के एक दिन बाद दूल्हे राघव की धमाकेदार एंट्री का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राघव को अपने मामा पवन सचदेवा के साथ धांसू एंट्री करते देखा जा सकता है।
ऐसा था राघव चड्ढा का दूल्हा लुक
दूल्हे राघव चड्ढा के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए आइवरी शेरवानी को चुना था, जो उनपर काफी जच रही थी। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल भी कैरी किया था, जो उनकी स्टाइल में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने लुक को सिर पर सुनहरी शादी की पगड़ी बांधकर पूरा किया था। वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते ही सभी बरातियों को कलरफुल पगड़ी पहने और खुशी में नाचते देखा गया। कपल की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें देखा जा सकता है कि कपल बड़े छाते की मदद से अपने आउटफिट को पैपराजी से छुपाते हुए दिख रहा है। इतना ही नहीं बराती पारंपरिक रास्ता छोड़कर नाव से वेडिंग वेन्यू तक पहुंचे थे। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से लेकर मनीष मल्होत्रा और सानिया मिर्जा तक कई सेलेब्स परिणीति और राघव की ग्रैंड शादी में शामिल हुए। हालांकि, परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शादी में शामिल नहीं हुए।
अब होगा परिणीति-राघव का वेडिंग रिसेप्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का पहला वेडिंग रिसेप्शन उदयपुर की होटल द लीला पैलेस में रविवार रात हुआ। अब कहा जा रहा है कि कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन होस्ट करेगा। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि परीणिति-राघव राजनेताओं के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में होस्ट करेंगे और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में एक रिपेस्शन आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें..
8 Twist के साथ आ रहा सलमान खान का Bigg Boss 17, मेकर्स चलेंगे गहरी चाल
टाइट सिक्युरिटी में हुई इन 8 बॉलीवुड कपल की शादी, फिर भी लीक हुईं PIX
बॉलीवुड स्टार्स की 10 खूबसूरत बेटियां पर 1 की कातिलाना अदा सबपर भारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।