क्या है वो बड़ी शर्त जिस पर टिका है Ajay Devgn की Raid 2 का अगला पार्ट

Published : Apr 29, 2025, 12:35 PM IST

Raid 2 Next Part Details: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म रेड 2 एक मई को रिलीज हो रही है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने मूवी के अगले पार्ट को लेकर खुलासा किया, साथ ही एक शर्त भी बताई।

PREV
17

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं।

27

फिल्म रेड 2 की रिलीज से डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने इसके अगले पार्ट यानी रेड 3 को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही रेड 3 बनाने को लेकर एक बड़ी शर्त भी बताई। 

37

राजकुमार गुप्ता ने रेड 3 को लेकर कहा कि अभी यह बहुत जल्दी है, क्योंकि हम हमेशा एक अच्छी कहानी बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रेड 2 की सक्सेस ही तय करेगी कि रेड 3 बनानी है या नहीं।

47

राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रेड के बाद रेड 2 बनाने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन जब अच्छी कहानी मिली तो इस पर काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि रेड 2 की कहानी थोड़ी रियल और थोड़ी काल्पनिक है।

57

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो गई थी। खबरों की मानें तो रेड 2 एडवांस अच्छी हो रही है और इसके आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। 

67

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रेड 2 के लिए अब तक भारत में 12182 टिकिट बिक चुकी हैं। फिल्म ने टिकिट बिक्री से 42.12 लाख रुपए कमाए लिए है। महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में ज्यादातर टिकिटें बिकी हैं।

77

2018 की आई फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इसका सीक्वल रेड 2 आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोड 2 ओपनिंग डे पर 15-17 करोड़ कमा सकती है। रेड 2 के निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories