क्या करती हैं Ajay Devgn की बहन नीलम गांधी?
Who Is Ajay Devgn Sister: अजय देवगन अपकमिंग फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में हैं। वैसे, तो उनकी फैमिली के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन उनकी बहन के बारे में कम ही लोगों को पता है। आइए, जानते हैं अजय की बहन के बारे में…

अपककमिंग फिल्म रेड 2 को लेकर अजय देवगन चर्चा में हैं। इसी बीच आपको उनकी बहन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता हैं।
अजय देवगन की बहन का नाम नीलम देवगन गांधी हैं। नीलम दो बेटों की मां है। वे अक्सर अपने भाई के फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं।
नीलम देवगन गांधी का बड़ा बेटा दानिश गांधी है, जो पेशे से असिस्टेंट डायरेक्टर है। वहीं, छोटा बेटा अमन गांधी एक्टर हैं। इसी साल आई फिल्म आजाद से अमन ने बॉलीवुड में कदम रखा है।
नीलम अपने भाई अजय देवगन के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं, दोनों भाई-बहन की शक्ल भी हूबहू मिलती है।
नीलम की अपनी भाभी काजोल के साथ भी खूब बनती है। दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर सेल्फी क्लिक करते हैं और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं।
नीलम हर छोटा-बड़ा त्योहार अपने भाई अजय देवगन और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करती हैं। नीलम ने सेलिब्रेशन की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।
बता दें कि नीलम देवगन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 28.7 हजार फॉलोअर्स है। अजय भी बहन को फॉलो करते हैं।
बात नीलम देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वे एक एंटरप्रेन्योर है। नीलम दिखने में बेहद खूबसूरत हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

