कब आएगा श्रद्धा कपूर की Stree 2 का ट्रेलर, नए खौफनाक पोस्टर के साथ हुआ खुलासा

Published : Jul 17, 2024, 03:52 PM IST
Film Stree 2 Trailer

सार

Film Stree 2 Trailer. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होगा। जानें फिल्म के नए पोस्टर, स्टार कास्ट और रिलीज डेट के बारे में सभी जानकारी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैन्स को खुश करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि मूवी के ट्रेलर की रिलीज डेट रिवील की गई है। फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर 18 जुलाई को आएगा। राजकुमार ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर ट्रेलर की जानकारी फैन्स को दी। उन्होंने लिखा- हो जाइए तैयार आ रहा है #बिक्की अपने सबसे पसंदीदा गैंग के साथ और साल की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी के लिए #Stree ji के साथ। #Stree2 का ट्रेलर कल आएगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में देखें फिल्म स्त्री 2।

 

 

स्त्री 2 का न्यू पोस्टर

राजकुमार राव ने फिल्म स्त्री 2 के ट्रेलर की जानकारी के साथ ही फिल्म का एक खौफनाक पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में देख सकते हैं कि लाल घूंघट में एक महिला है, जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उसके हाथ जले हुए है नुकीले बड़े-बड़े नाखुन नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में चार और भी लोग नजर आ रहे हैं, हालांकि इनके भी चेहरे नहीं दिख रहे हैं, बस पीठ दिखाई दे रही है। इनमें से एक के हाथ में जलती हुई मशाल भी है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं और इसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है।

स्त्री 2 में 3 स्टार्स का कैमियो

आपको जानकार हैरानी होगी फिल्म स्त्री 2 में 3 स्टार्स कैमियो करते नजर आएंगे। इनमें वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार के नाम शामिल हैं। 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है स्त्री 2। डायरेक्टर अमर कौशिक ने स्त्री को 25 करोड़ के बजट में बनाया था और इनसे बॉक्स ऑफिस पर 180.76 करोड़ का कारोबार किया था। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। वहीं, स्त्री 2 में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी देखने मिलेगा।

ये भी पढ़ें...

फिनाले के लायक है Bigg Boss OTT 3 के ये 5 कंटेस्टेंट, इसका नाम TOP पर

आने वाली 6 मूवी के लिए रश्मिका मंदाना की FEES, 1 के लिए मिली तगड़ी रकम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़