37% गिरी STREE 2 की कमाई, फिर भी BOX OFFICE पर कम नहीं हुआ कहर

Published : Aug 28, 2024, 09:45 AM IST
stree 2 collection day 13 decrease at box office

सार

Stree 2 collection day 13. डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुईं है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 13वें दिन 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 साल की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई हैं। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के साथ कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए। हालांकि, डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई के 13वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ सामने आया है और इसमें 37 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो स्त्री 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 414.55 करोड़ हो गया है।

STREE 2 की कमाई की पूरी डिटेल

राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 ने तो इस साल कमाल कर दिखाया। लंबे अरसे बाद ऐसी कोई फिल्म आई जिसने दर्शकों के साथ बॉक्स ऑफिस को भी हिलाकर रख दिया। 15 अगस्त को एक साथ तीन फिल्में स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा रिलीज हुईं। हालांकि, स्त्री 2 की धांसू कमाई के आगे बाकी दोनों फिल्में धराशायी हो गईं। स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर 60.3 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस हिलाया। फिर दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन मूवी का कलेक्शन 43.85 करोड़ रहा। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 55.9 और 38.1 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड 291.65 करोड़ कमा लिए थे।

 

 

दूसरे वीक घटती-बढ़ती रही स्त्री 2 की कमाई

स्त्री 2 के दूसरे वीक के कलेक्शन की बात करें तो ये घटती-बढ़ती रही। फिल्म ने 9वें दिन 17.5 करोड़ कमाए तो 10वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। मूवी ने 33 करोड़ कमाए। 11 दिन तो स्त्री 2 की कमाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली और इसने 42.4 करोड़ का बिजनेस किया। स्त्री 2 का दूसरे सोमवार को कमाई का आंकड़ा नीचे गया और इसने सिर्फ 18.5 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 414.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

स्त्री 2 के बारे में

डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज के साथ नए रिकॉर्ड्स बनाए और पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े। बता दें कि ये फिल्म 2018 में आई स्त्री का सीक्वेल है। स्त्री को मेकर्स ने 25 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 181 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, स्त्री 2 को 60 करोड़ का बजट में बनाया है और अभी तक इसने 414.55 करोड़ कमा लिए है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने अभी तक 589.04 करोडक का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें…

दूसरे की पत्नी को समझा अपनी, 20 साल रहा साथ, फिर जो हुआ वो भयानक था

दबोचा और किया KISS, कुछ नहीं कर पाई एक्ट्रेस, मच गया था बवाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar ने अमेरिका में रच दिया इतिहास, इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड
Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: सितारों से सजी महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा