
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज डेट सामने आ गई। आपको बता दें कि फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल 30 अगस्त को रिलीज होगी। दरअसल, इस साल के बचे दिनों में कई धांसू फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इन फिल्मों से क्लैश से बचने के लिए स्त्री 2 के मेकर्स ने फिल्म को नए साल यानी 2024 में रिलीज करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने स्त्री 2 के साथ अपनी 10 और फिल्मों की रिलीज डेट घोषित कर सबको चौंका दिया है।
5 साल बाद आ रहा राजकुमार राव की स्त्री का सीक्वल
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2018 में आई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180.76 करोड़ का कलेक्शन कर सबकी बोलती बंद कर दी थी। अब 5 साल बाद स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 सिनेमाघरों में आ रहा है। हालांकि, फिल्म 2024 में रिलीज होगी। फिलहाल, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की शूटिंग जारी है।
मैडॉक फिल्म्स की 10 अपकमिंग फिल्में
स्त्री 2 जिस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार की जा रही है उसी ने अपनी स्त्री 2 सहित 10 और अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट घोषित की है। बता दें कि मैडॉक फिल्म्स ने स्त्री 2 से लेकर एन इंपॉसिबल लव स्टोरी तक की रिलीज डेट घोषित की है। नीचे देखें अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट की लिस्ट..
1. हैप्पी टीचर्स डे - 27 अक्टूबर 2023
2. एन इंपॉसिबल लव स्टोरी- 9 फरवरी, 2024
3 मुनिया- 29 मार्च, 2024
4. तेहरान- 26 अप्रैल, 2024
5. स्काई फोर्स- 2 अक्टूबर, 2024
6. छावा- 6 दिसंबर, 2024
7. वैंपायर्स ऑफ विजयनगर - 14 फरवरी, 2025
8 इक्कीस- 10 जनवरी, 2025
9. दिलेर- 10 अप्रैल, 2025
पुष्पा 2 और सिंघम अगेन से नहीं होगा क्लैश
आपको बता दें कि 2024 में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और अजय देवगन की सिंघम अगेन 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा लेकिन स्त्री 2 को इससे कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि राजकुमार राव की फिल्म इन दोनों फिल्मों की रिलीज के 15 दिन बाद रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें..
KBC 15 : किसने कह दिया अमिताभ बच्चन को सौतन, लगाए ऐसे आरोप भी
कौन है 46 साल की गायत्री जोशी, जिनकी कार का हुआ इटली में एक्सीडेंट
2 पति से अलग हो इतने ठाठ से रहती है श्वेता तिवारी, लग्जीरियस होम PIX