
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म उस वक्त कमाई में झंडे गाढ़ रही है, जिस वक्त अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर दंगल कर रही है। इसी बीच भूल चूक माफ का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। सामने आए कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म जल्दी ही अपनी लागत पूरी कर लेगी। बता दें कि फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका बजट 50 करोड़ है।
राजकुमार राव की हल्की फुल्की कॉमेडी वाली फिल्म भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ कमाकर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन भी फिल्म शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने 9.5 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन तो भूल चूक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया। फिल्म ने 11.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ कमाए तो पांचवें दिन इसका कलेक्शन 4.75 करोड़ रहा। छठे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया। सातवें की कमाई की बात करें तो वो 3.25 करोड़ रही। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
राजकुमार राव के करियर की बात करें तो भूल चूक माफ उनकी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई हैं। उनकी सबसे कमाऊ फिल्म स्त्री 2 है, जिसने हिंदी में 587.99 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, स्त्री ने 129.83 करोड़ कमाए थे। उनकी फिल्म श्रीकांत ने 48.07 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, वामिका गब्बी की बात करें तो वे अभी 2 फिल्मों में नजर आई हैं। उनकी फिल्म बेबी जॉन ने 39.5 करोड़ कमाए थे। दूसरी फिल्म भूल चूक माफ है। बता दें कि फिल्म भूल चूक माफ के डायरेक्टर करण शर्मा हैं और प्रोड्यूसर दिनेश विजान है। फिल्म में सीमा पवाह, संजय मिश्रा, जाकीर हुसैन और रघुबीर यादव हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।