'दुल्हन' बनी राखी सावंत ने मीडिया को बरात में बुलाया, सुहागरात को लेकर की यह गुजारिश , देखें VIDEO

'दुल्हन' बनी राखी सावंत ने मीडिया को बरात में बुलाया, सुहागरात को लेकर की यह गुजारिश , देखें VIDEO

Published : Apr 28, 2023, 03:09 PM IST

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी को घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया है। यहां वे दुल्हन बनी घूम रही हैं और मीडिया को अपनी बरात में बुला रही हैं। राखी का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि वे और कितनी बार दुल्हन बनेंगी?

एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत (Rakhi Sawant) बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो हर वक्त किसी ना किसी बहाने पब्लिसिटी बटोरती रहती हैं। कुछ समय पहले तक जहां वे अपने हस्बैंड आदिल दुर्रानी पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराकर रोना-धोना कर रही थीं तो अब वे दुल्हन बनकर मीडिया के सामने ड्रामा कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में राखी मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने लहंगा पहना हुआ था और वे फिल्म 'जानम समझा करो' का गाना 'सबकी बारातें आईं' गा-गाकर डांस कर रही थीं। पैपराजी के लोग उन्हें कैमरे में कैद कर रहे थे। इस दौरान राखी ने मीडिया के लोगों से कहा, "मेरी बरात में आना।" इसके बाद राखी ने कहा, "सुनो, सिर्फ बरात में आना, सुहागरात में नहीं।" राखी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पैपराजी के एक मेंबर की ओर इशारा करते हुए कहा, "छोटू का कोई भरोसा नहीं। सुहागरात में बैठ जाएगा ऐसे कैमरा लेकर और कहेगा- राखी जी कुछ कहिए। खटिए के नीचे होगा यह।" राखी का वायरल वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लेखा है, "और कितनी शादियां करेगी ये?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "और कितनी डोली में बैठोगी। जो भी लेकर जाता है, वो वापस छोड़ जाता है।" एक यूजर ने लिखा है, "और जो डोली लाएगा, उसे ये जेल भेजेगी।"

और पढ़ें…

जिया खान ख़ुदकुशी मामले में सूरज पंचोली बरी, जानिए अब आगे क्या होगा?

पंडित के हाथ में पिस्तौल, 'महाकाल नगरी' के पोस्टर पर मचा बवाल तो मेकर्स ने दी यह सफाई

जिया खान का सुसाइड नोट: प्यार में प्रेग्नेंट हुई, बच्चा गिराया, एक्ट्रेस ने 6 पेज में बयां किया था अपना दर्द

अगर ऑफर ना ठुकरातीं तो ऐश्वर्या राय के खाते में होतीं ये 6 हिट फ़िल्में

Sharad Kapoor Health Update: इलाज के बीच शरद कपूर का पहला वीडियो, दिखा एकदम अलग अंदाज़
शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
Read more