राखी सावंत ने पति आदिल खान पर किया बड़ा खुलासा, कहा- उसकी गर्लफ्रेंड के पास हैं गंदे सबूत

Published : Feb 02, 2023, 08:15 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 08:29 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । राखी सावंत का समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शादी के बाद से ही उनके पति आदिल खान से उनका रिश्ता पटरी पर नहीं आया है। बीते दिन उनकी मां का भी निधन हो गया था ।  2 फरवरी को उन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर नई बात रखी है…

PREV
18
उसने मेरा इस्तेमाल किया'

राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि- उसने मेरा इस्तेमाल किया है । 

28
राखी सावंत ने पैपराज़ी से की खुलकर की बात

राखी सावंत ने हाल ही में अपने जिम के बाहर पैपराज़ी से बातचीत की और शादी के बाद  के हालातों पर बात करते हुए पति पर हमला बोला है। 

38
आदिल दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

राखी सावंत ने बीते दिन अपने पति आदिल दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए मीडिया से अनुरोध किया कि  वे आदिल को बिल्कुल भी भाव ना दें। 

48
शादी के विवाद पर नई अपडेट

राखी सावंत की अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शादी को लेकर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने इस विवाद पर नई अपडेट दी है।  

58
राखी ने अपनी परेशानी भरी शादी पर चुप्पी तोड़ी

राखी सावंत हाल ही में मीडिया के सामने दावा किया था कि आदिल दुर्रानी के साथ उनकी शादी खतरे में है। आंसु बहाते हुए एक्ट्रेस ने आगे जोर देकर कहा कि 'शादी कोई मजाक नहीं है'। 

68
राखी सावंत हो गईं इमोशनल

राखी ने, दुर्रानी का कोई इंटरव्यु नहीं लेने या उसके साथ बात नहीं करने की रिक्वेस्ट की है।  राखी ने कहा वे ही उसे लाइमलाइट में लाई थी। “मैं नहीं चाहता कि आप आदिल का कोई इंटरव्यू लें या उसे एक बड़ा स्टार बनाने की कोशिश करें। उसने इंडस्ट्री में आना था इसलिए मेरा इस्तेमाल किया।
 

78
आदिल को ब्लैकमेल कर रही गर्लफ्रेंड

 2 फरवरी को एक्ट्रेस ने  मीडिया से बातचीत की और कहा कि आदिल के किसी अन्य लड़की के साथ  रिलेशन है, वहीं उन्होंने  इशारा किया वो लड़की आदिल को ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, 'आदिल झूठा है। उसने क़ुरान की क़सम खाई कि वो उस लड़की को ब्लॉक कर देगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और अब वह लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके पास आदिल के बारे में कुछ गंदे सबूत हैं।”
 

88
राखी सावंत की मां का हुआ निधन

राखी सावंत की मां जया का निधन 28 जनवरी की रात मुंबई में हुआ था। ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझने के बाद पिछले कुछ सालों से उनका इलाज चल रहा था। इस खबर की पुष्टि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की। राखी सावंत अक्सर अपनी मां के हेल्थ के बारे में अपडेट देती रहती थीं। वे अक्सर अस्पताल से अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories