रकुल प्रीत सिंह ने बिकिनी पहनकर लगाई -15 डिग्री में डुबकी, VIRAL VIDEO देखा लोग बोले- पानी में आग लगा दी

Published : May 06, 2023, 04:16 PM IST
Rakul Preet Singh In Bikini

सार

पिछली बार फिल्म 'छतरीवाली' में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में क्रायोथेरेपी सेशन लिया। उन्होंने इस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें देखकर लोग उनके मजे ले रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। लेकिन इससे ज्यादा आकर्षण का केंद्र उनकी वह डुबकी है, जो वे -15 डिग्री तापमान वाले पानी में लगा रही हैं। रकुल ने खुद वीडियो के कैप्शन में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है, "क्रायो इन -15 डिग्री। कोई है?" यह वीडियो रकुल प्रीत सिंह के क्रायोथेरेपी सेशन का है। इसमें देखा जा सकता है कि रकुल बिना किसी बात की परवाह किए बर्फ के बीच बने कुंड में उतर जाती हैं और डुबकी लगा देती हैं। हालांकि, वे जल्दी ही वहां से बाहर निकल आती हैं। बाहर आने के बाद रकुल के भाव यह साफतौर पर बता रहे हैं कि उन्हें ठंड लग आई थी।

इंटरनेट यूजर्स के रकुल प्रीत सिंह के वीडियो पर कमेंट

रकुल का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "यह इस बात का सबूत है कई वह बेहद हॉट है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "रकुल ने तो पानी में आग लगा दी।" एक यूजर ने लिखा है, "इतनी ठंड कैसे बर्दाश्त कर ली यार।" एक यूजर का कमेंट है, "अब पानी उबल गया होगा।" एक यूजर ने लिखा है, "अब ये पूरा ग्लेशियर पिघल जाएगा।" कई इंटरनेट यूजर्स का ध्यान रकुल के कंधे पर लगी ग्रीन स्ट्रिप पर जा रहा है। वे बार-बार सवाल कर रहे हैं कि आखिर रकुल ने वह ग्रीन स्ट्रिप क्यों लगाई हुई है।

 

 

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फ़िल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को पिछली बार फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कंडोम टेस्टर और उसे बेचने वाली लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म को 20 जनवरी 2023 को OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'मेरी पत्नी' की रीमेक के अलावा तमिल भाषा की दो फ़िल्में 'अयालन' और 'इंडियन 2' हैं।

और पढ़ें…

फेमस होने से पहले ऐसे दिखते थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, कुछ को तो पहचान भी नहीं पाएंगे आप

The Kerala Story Day 1 Collection: अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन को पछाड़ा, जानिए अदा शर्मा की फिल्म की पहले दिन की कमाई

5 एक्टर-एक्ट्रेसेस, जिन्हें अच्छा दिखने की वजह से नहीं मिला काम

SRK की 'जवान' ने बिगाड़ा गणित, बदलेगी इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक