
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी। अब कहा जा रहा है कि वो जून में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। हालांकि करण की गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन फाइनली अब करण की होने वाली पत्नी के बारे में खुलासा हो गया है।
ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं करण की मंगेतर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण की होने वाली पत्नी दुबई में रहती हैं और वो एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। कुछ दिनों पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उनकी मंगेतर का नाम दृशा रॉय है। हालांकि अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनका असली नाम दृशा आचार्य है। दृशा फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं।
बचपन की दोस्त से की है करण ने सगाई
इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि करण और दृशा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से दोनों ने सगाई कर ली है। दृशा इस समय मुंबई में हैं और कपल जल्द ही एक पब्लिक अनाउंसमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग शामिल होंगे
आपको बता दें करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की थी।
करण ने 2019 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
करण बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे हैं। 32 साल के करण देओल का जन्म 27 नवम्बर 1990 को हुआ था। वे हमेशा से अपने दादा और पिता की तरह एक्टर बनना चाहते थे। 2013 में करण ने धर्मेंद्र, सनी और बॉबी स्टारर फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। उसके बाद उन्होंने 2019 में बतौर एक्टर फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
और पढ़ें..
जानिए कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के लिए क्यों लिखा इमोशनल नोट, कहा- उस समय हम बेबस और निराश थे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।