कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि कुछ सालों पहले इसी महीने उनकी मां को कैंसर हो गया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उस समय उस समय उनकी फैमिली तहस-नहस हो गई थी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फैमली के बहुत क्लोज हैं। हाल ही में उनकी मां को कैंसर हुआ था, हालांकि अब वो कैंसर से फ्री हो गई हैं। अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां के लिए इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने अपनी मां की विल पावर और कभी हार न मानने की आदत का धन्यवाद भी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी महीने कार्तिक की मां को हुआ था कैंसर

कार्तिक ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'कुछ समय पहले इसी महीने के दौरान कैंसर जैसी बीमारी चुपके से हमारे घर घुस आई थी और इसने हमारी फैमिली की जिंदगी को तबाह करने की कोशिश की थी। उस दौरान हम हताश और निराश होने के साथ-साथ बेबस भी थे।'

View post on Instagram

फैमिली में प्यार और सपोर्ट से बढ़कर कोई और चीज नहीं होती

कार्तिक ने आगे लिखा, 'लेकिन मैं मेरी मां की विल पावर और कभी हार न मानने की आदत का धन्यवाद करता हूं, जिसकी बदौलत हम बड़े साहस के साथ आगे बढ़े और हमने अंधेरे को जीत लिया। वैसे भी ये लड़ाई हमें जीतनी ही थी। आखिर इसने हमें जो सिखाया है और जो हम हर दिन सीख रहे हैं वो ये है कि आपकी फैमिली में प्यार और सपोर्ट से बढ़कर कोई और चीज नहीं है।'

फैंस से लेकर सेलेब्स तक कर रहे रिएक्ट

अब कार्तिक के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कार्तिक और उनकी मां को आशीर्वाद दे रहे हैं। अनुपम खेर, एकता कपूर, रोनित रॉय, नूपुर सनन, विक्की कौशल, सोफी चौधरी जैसे कई सेलेब्स ने कार्तिक पर प्यार बरसाया है।

कार्तिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म 'भूल भुलैया 2' और अनुराग बसु की 'आशिकी 3' में भी दिखाई देंगे।