Published : Jun 03, 2024, 08:27 AM ISTUpdated : Jun 03, 2024, 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. इटली में क्रूज पर अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग बैश हुआ, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया। सेलेब्स अब वापस लौट रहे है। रणबीर कपूर-आलिया बेटी राहा के साथ तो सलमान खान भतीजे निवार्ण के साथ देर रात मुंबई लौटे।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग बैश अटेंड कर बॉलीवुड सेलेब्स धीरे-धीरे मुंबई लौट रहे है। बीती रात रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ घर लौटे तो सलमान खान भी वापस मुंबई आ गए।
27
मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आए। पापा की गोद में राहा बेहद खुश नजर आईं।
37
रणबीर कपूर बेटी राहा को गोद लिए एयरपोर्ट से बाहर निकले। राहा इस मौके पर खुले बालों में बेहद क्यूट नजर आ रही थी।
47
पापा रणबीर कपूर की गोद में क्यूट राहा कभी मस्ती करती तो कभी मुस्कराती नजर आई। बेटी को मस्ती करता देख आलिया भट्ट भी मुस्करा दी।
57
सलमान खान भी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग बैश अटेंड कर देर रात मुंबई लौटे। कार में बैठे सलमान गुस्से में नजर आए।
67
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग बैश अटेंड कर सलमान खान के साथ उनका भतीजा निवार्ण खान भी बीती रात मुंबई लौटा।
77
मुंबई एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक कराते नजर आए। इस दौरान कार्तिक का सिम्पल लुक देखने को मिला।