
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या महाजन के एक इंटरव्यू में नजर आए। इस दौरान रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या के साथ खूब मस्ती की और बातों-बातों में एक खुलासा भी कर दिया। दरअसल रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।
रणबीर ने लगाई अनन्या-आदित्य के रिश्ते पर मोहर
रणबीर से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या महाजन ने कहा कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर बहुत पसंद हैं और एक समय था, जब वो उनसे शादी करना चाहती थीं। यह सुनते ही रणबीर मजाक-मजाक में आदित्य को फोन लगा देते हैं और ऐश्वर्या से उनकी बात करवाते हैं। उनके कॉल के बाद, ऐश्वर्या ने रणबीर से पूछा कि क्या वो उन्हें नए साल की पार्टी के लिए बुलाएंगे क्योंकि आदित्य पिछले साल उनके द्वारा आयोजित बैश का हिस्सा थे। इसके जवाब में रणबीर ने कहा, 'वो वहां हमेशा मौजूद रहता हैं। मुझे नहीं पता कि वो आपके आसपास रहना चाहता हैं या नहीं, लेकिन वो आपके साथ अच्छे से बात कर रहे थे। मुझे यह तो पता है कि वो 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियों को पसंद करते हैं।
फैंस का रिएक्शन
अब रणबीर का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि रणबीर ने आदित्य और अनन्या के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। जहां एक फैन ने लिखा, 'रणबीर ने बिना कुछ बोले अनन्या और आदित्य के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'A से तो अनन्या का नाम शुरू होता है।'
अनन्या-आदित्य को अक्सर किया जाता है स्पॉट
आपको बता दें अनन्या और आदित्य को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अनन्या ने आदित्य को 'हॉट' भी कहा था। अनन्या की इस बात को सुनने के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें ने तेजी पकड़ ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।