
Ranbir Kapoor Deepika Padukone Viral Video: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही दिन में दूसरी बार गले मिले और उनका यह वीडियो भी वायरल हो गया। पहली बार दोनों ने शनिवार (4 अक्टूबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त एक-दूसरे को हग किया, जब वे कहीं रवाना हो रहे थे। दूसरी बार शनिवार रात मुंबई वापसी के बाद एयरपोर्ट पर दोनों गले मिलते नज़र आए। दोनों कहां गए थे और कहां से लौटे हैं? यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
पैपराजी पेज विरल भयानी ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दीपिका ने व्हाइट सूट पहना हुआ है, जबकि रणबीर व्हाइट शर्ट, ब्राउन जैकेट में नज़र आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गुड बाय हग करते हैं और फिर अपनी-अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : रणबीर कपूर-विक्की कौशल- आलिया भट्ट की तिकड़ी रचेगी इतिहास, 'लव एंड वॉर' कर सकती है इतने CR की कमाई!
कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके रणबीर और दीपिका का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "दीपिका अंदर से बेहद खुश लग रही है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वे एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "AB (अमिताभ बच्चन)- रेखा पार्ट 2।" एक यूजर ने लिखा है, "मुझे लगता है कि कोई नई फिल्म आ रही है।" एक यूजर का कमेंट है, "आरके पक्का अफ़सोस करता होगा अरे क्यों छोड़ा इसको।" एक यूजर ने लिखा है, "अगर आलिया भट्ट ने यह देख लिया तो वह रो देगी।" इसके पहले शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले दोनों को गले मिलते देखा गया था और यह वीडियो भी चर्चा में रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 2008 से 2009 तक एक-दूसरे को डेट किया था। वे सीरियस रिलेशनशिप में थे। खैर, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आगे 'रामायणम्' (पार्ट 1 और पार्ट 2), 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण को शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'AA22XA6' में देखा जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।