
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर द्वारा मिले अपनी लाइफ के सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट के बारे में बात की। आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि रणबीर जब उनके बॉयफ्रेंड हुआ करते थे उस समय उन्होंने उन्हें बर्थडे के खास मौके पर एक खास तोहफा दिया था।
रणबीर ने दिया था आलिया को सबसे खास तोहफा
आलिया ने कहा, 'मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है, वो मेरे पति मुझे तब दिया था, जब वो मेरे बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। हम उन दिनों बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। लंदन में एक लेटो नाम का कैफे है, जहां का मिल्क केक मुझे बहुत पसंद है। इस वजह से रणबीर खास मेरे लिए वो मिल्क केक लंदन से बुल्गारिया लेकर आए थे, ताकि मैं अपने बर्थडे पर वो ही केक काट सकूं। सच कहूं तो मैंने इसे किसी के साथ शेयर नहीं किया था। यहां तक कि रणबीर के साथ भी नहीं। वो मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत गिफ्ट था।'
शादी से पहले लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं आलिया-रणबीर
आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात ब्रह्मास्त्र के सेट पर ही हुई थी और फिर लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद आलिया ने 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया। कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर के काम को लोग खूब पसंद करते हैं। जहां आलिया आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आई थीं। वहीं रणबीर को आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कर' में देखा गया था।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।