'कौन बनेगा करोड़पति 15' के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए दुआ की और इसे एक बड़ी उपलब्धि भी बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग हो गई है। इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में भारत के देशवासियों को चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रार्थना भी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंद्रयान-3 चंदा मामा के घर पहुंचेगा- अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3, अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पहुंचेगा, कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा। ये उपलब्धि इस देश के हर नागरिक के लिए है और यह एक संदेश है कि इस देश ने करवट ले ली है। अब हमको भी कुछ करना है।’ 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को यहां देख सकते हैं लाइव

यह देश का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 में चंद्रयान-2 के असफल लैंडिंग प्रयास के बाद पहला। चंद्रयान-3 की सफलता चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करेगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए गाइड करेगी। चंद्रयान-3 मिशन से भारत को अपनी स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलप करने में मदद मिलेगी। 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चंद्रमा पर लेंड हो गया है। इसे इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूट्यूट हैंडल और डीडी नेशनल चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया था।

और पढ़ें..

क्या सलमान खान की वजह से फ्लॉप हुई थी अमीषा पटेल की वो फिल्म, जानें हैरान करने वाली वजह