किस पर गई है आलिया की बेटी, राहा को लेकर पापा रणबीर कपूर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Published : Mar 03, 2023, 10:58 AM IST
Ranbir Kapoor

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा 4 महीने की हो गई है। हाल ही में रणबीर अपनी अपकमिंग मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने बेटी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेटी राहा के पेरेंट्स हैं। हाल ही में रणबीर अपनी अपकमिंग मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने बेटी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था।

बेटी को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?

दरअसल, शो के दौरान कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर से पूछा- क्या आपकी फैमिली में ऐसी आंटियां आती हैं, जो बेटी को देखकर पूछती हों कि ये किसपे गई है, आलिया पे गई है या रणबीर पे? इसके जवाब में रणबीर ने जो कहा- उसे सुनकर सब की हंसी छूट गई। रणबीर बोले- हम खुद कन्फ्यूज हैं, क्योंकि कभी उसका चेहरा मेरे जैसा तो कभी आलिया जैसा दिखता है।

रणबीर का जवाब सुन हंस पड़े लोग :

इतना ही नहीं, रणबीर ने आगे कहा- लेकिन अच्छी बात ये है कि उसका चेहरा कम से कम हम दोनों की तरह ही दिखता है। रणबीर के ये बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह समेत शो में बैठी ऑडियंस भी जोर-जोर से हंसने लगी। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नजर आएंगे।

रणबीर कपूर ने बढ़ाई दाढ़ी :

बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही एक और मूवी एनिमल में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है। हालांकि, अपनी दाढ़ी को लेकर रणबीर कपूर को एक टेंशन भी है। रणबीर कहते हैं- मैंने ये दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई है। जबसे राहा पैदा हुई, उसने मुझे इसी लुक में देखा है। मुझे इस बात की टेंशन नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभेगी। लेकिन ये डर है कि जब मैं इसे साफ कर लूंगा तो वो मुझे पहचानेगी कैसे?

अप्रैल 2022 में हुई रणबीर कपूर की शादी :

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी। शादी के करीब 7 महीने बाद ही आलिया ने नवंबर, 2022 में बेटी राहा को जन्म दिया था। बता दें कि शादी से पहले रणबीर और आलिया ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आना शुरू हुई थीं, जब कपल सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचा था। बता दें कि आलिया से पहले रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से भी जुड़ चुका है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: आम्रपाली को नाइटी में देख बहका निरुहुआ का मन, बेडरूम रोमांस करते दिखे भोजपुरी के दो सुपरस्टार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव