RAMAYAN के पहले पार्ट में दिखेंगे 20 में से सिर्फ ये 9 स्टार्स, जानें कौन किस रोल में

Published : Jul 04, 2025, 06:00 AM IST

Ranbir Kapoor Ramayana: डायरेरक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का पहला लुक रिवील हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है। फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा है। 

PREV
110

835 करोड़ के बजट में बनी डायरेरक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण दो पार्ट में देखने मिलेगी। दोनों में करीब 20 स्टार्स नजर आएंगे, लेकिन रामायण के पहले पार्ट में सिर्फ 9 स्टार्स ही रहेंगे। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

210

1. फिल्म रामायण में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वे इसमें राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर अभी तक रोमांटिक और एक्शन रोल में ही नजर आए हैं। ये पहली बार जब वे लीक से हटकर किरदार निभा रहे हैं।

310

2. साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी फिल्म रामायण के पहले पार्ट में लीड रोल में हैं। वे सीता का रोल प्ले करतीं नजर आएंगी। बता दें कि जानीमानी एक्ट्रेस साईं पल्लवी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए रोल के लिए पहचानी जाती हैं।

410

3. टीवी एक्टर रवि दुबे भी फिल्म रामायण में नजर आएंगे। वे फिल्म में राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि रवि ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी की है।

510

4. साउथ सुपरस्टार यश फिल्म रामायण के पहले पार्ट में सबसे दमदार रोल यानी रावण के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में यश ने भी पैसा लगाया है। वैसे, यश अपनी फिल्म केजीएफ के लिए फेमस हैं।

610

5. सनी देओल भी डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के पहले पार्ट का हिस्सा है। फिल्म में सनी हनुमान का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिलहाल सनी अपनी फिल्म बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 को लेकर सुर्खियों में हैं।

710

6. रामानंद सागर की रामायण में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल नितेश तिवारी की मूवी रामायण में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे।

810

7. फिल्म रामायण में लारा दत्ता भी अहम रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वे कैकई के किरदार में नजर आएंगी। वैसे, आपको बता दें कि लारा काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। हालांकि, वे अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 में भी दिखाई देंगी।

910

8. इंदिरा कृष्णन भी नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के पहले पार्ट में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वे राम की मां कौशल्या के रोल में नजर आएंगी। इंदिरा फिल्मों के साथ टीवी शोज में भी बिजी रहती हैं।

1010

9. कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि फिल्म रामायण का हिस्सा रकुल प्रीत सिंह भी हैं। फिल्म में रकुल शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि रकुल साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories