रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की अपनी शादी की सारी PHOTOS, सामने आई बड़ी वजह

Published : May 08, 2024, 01:07 PM IST
Ranveer Singh Deleted Wedding Photos

सार

Ranveer Singh Deleted Wedding Photos. मंगलवार को सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था कि रणवीर सिंह अपनी शादी की फोटोज डिलीट कर दी है और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए हैं। लेकिन उन्होंने फोटोज क्यों डिलीट इसकी वजह सामने आ गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम फेमस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर मंगलवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका के साथ शादी वाली सारी फोटोज डिलीट कर दी थी, इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया था। फैन्स ने सवालों की झड़ी लगा दी थी और पूछने लगे थे रणवीर ने ऐसा क्यों किया। रणवीर ने वेडिंग फोटोज क्यों डिलीट की, इसकी वजह अब जाकर सामने आई हैं। रणवीर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर सारी गलतफहमी दूर कर दी है।

रणवीर सिंह की टीम का स्टेटमेंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण में हमेशा से ही शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। लेकिन रणवीर ने जब अपनी शादी की फोटोज डिलीट की तो फैन्स को जोरदार झटका लगा। अब उनकी टीम ऐसा करने की रियल वजह बता दी है। टीम ने बयान जारी करते हुए बताया कि एक्टर ने 2023 की सभी पोस्ट को हाइड कर दिया है। इसके साथ उन्होंने शादी की पोस्ट भी हाइड कर दी है, इसी कारण उनके इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज नहीं दिख रही है। फिलहाल कपल अपने बेबीमून को जमकर एन्जॉय कर रहा है। आपको बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंट है और फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं।

कब होगी दीपिका पादुकोण की डिलीवरी

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी की बात करें तो वे इसी साल सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। बता दें कि कपल ने 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने 3 रिसेप्शन आयोजित किए थे। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 2023 में उनकी पठान और जवान रिलीज हुईं थीं और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस फोड़ कर रख दिया था। दोनों ही फिल्मों 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दीपिका इसी साल साउथ एक्टर प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। 600 करोड़ की ये फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। वहीं, रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें...

जब पापा नहीं होते तो रिश्तेदार मारते थे, इस सुपरस्टार का भयानक खुलासा

इतनी भयानक गिरावट, 80 से 6 करोड़ हो गई Akshay Kumar की FEES

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?
मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग