ऐसी थी दीपिका पादुकोण की सुहागरात, रणवीर सिंह ने खुद खोला था उस रात का राज

Published : Jan 03, 2025, 06:43 PM IST
deepika padukone and ranveer singh

सार

रणवीर सिंह ने 'कॉफी विद करण' में अपनी और दीपिका की सुहागरात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शादी की रस्मों के बाद भी वो थके नहीं थे और उन्होंने अपनी सुहागरात को खास बनाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में उन्होंने शादी कर ली थी। वहीं कुछ समय पहले रणवीर ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में अपने बेडरूम सीक्रेट्स का खुलासा किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुहागरात का भी राज खोला था।

रणवीर सिंह का खुलासा

दरअसल शो पर करण ने रणवीर को बिंगो गेम खिलाया। इस गेम के दौरान करण ने रणवीर से पूछा कि क्या शादी की रस्मों के बाद में थके नहीं थे तो रणवीर ने इनकार में सिर हिलाया और कबूल किया कि वो और दीपिका अपनी सुहागरात पर भी इंटिमेट हुए थे। इसके साथ ही रणवीर ने कुबूल किया कि उनके पास उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में भी इसे किया था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके पास मूड बनाने के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट हैं। रणवीर सिंह के इस खुलासे से करण जौहर समेत कई लोग शॉक हो गए थे।

कैसे शुरू हुई दीपिका और रणवीर की लव-स्टोरी

आपको बता दें 2008 में फिल्म 'बचना ए हसीनों' की शूटिंग के दौरान दीपिका अपने को-स्टार रणबीर कपूर को डेट करने लगी थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू तक बनवा लिया था। हालांकि, कुछ समय में उनका ब्रेकअप हो गया और इस वजह से दीपिका डिप्रेशन में चली गईं। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया था। इसके बाद दीपिका की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' की शूटिंग रणवीर सिंह से मुलाकात हुई और फिर यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने इटली के लेक कोमो शहर में रॉयल वेडिंग कर ली। इस शादी से दीपिका और रणवीर की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है।

और पढ़ें..

PHOTOS: Krystle Dsouza का दिखा हॉट अवतार, बोल्डनेस में B-TOWN हसीनाओं को पछाड़ा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

24 जनवरी की 7 बड़ी खबरें: ट्रंप का टैरिफ अल्टीमेटम, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है PAK, मौनी रॉय से बदसलूकी
Border 2 एक्टर को करनी पड़ी मुंबई मेट्रो की सवारी, ये वीडियो हुए वायरल