
एंटरटेनमेंट डेस्क, Love Sex Aur Dhokha 2 । एकता कपूर का हालिया प्रोडक्शन क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अब एकता कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के साथ दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं।
वैरायटी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, एकता कपूर ने थैंक यू फॉर कमिंग की रिलीज के बाद उनके खिलाफ किए गए नफरत भरे मैसेज को याद किया है। एकता कपूर ने कहा कि एलएसडी2 रिलीज के बाद उन्हें फिर से छिपना पड़ेगा। एकता ने थैंक यू फॉर कमिंग के बारे में कहा, इस मूवी ने अजीब दर्द दिया है । इस मूवी को लेकर भारत और विदेशों में अलग तरह की सोच थी।
एकता कपूर को होना होगा अंडर ग्राउंड
उन्होंने आगे कहा, "और हम जिस hate spamming से गुजरे - हमारे खिलाफ सोशल मीडिया वॉल हर दिन नफरत से भरी होती थीं, क्योंकि हमने female sexuality के मुद्दे पर एक फिल्म बनाने का कोशिश की थी। अब मैं केवल कल्पना कर सकती हूं कि जब एलएसडी 2 आएगी तो क्या होगा । हमें ऐसा लगता है मुझे फिर से छिपना पड़ेगा।"
Love Sex Aur Dhokha 2 मेकर ने जारी किया डिस्क्लेमर
हाल ही में, लव सेक्स और धोखा 2 की के फर्स्ट लुक ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। मेकर ने वीडियो जारी करने से पहले एक डिस्क्लेमर जारी किया, जिसमें लिखा था, "एलएसडी बनाना और सच्चाई नहीं दिखाना पॉसीवल नहीं है। इसलिए, एलएसडी 2 बनाते समय, हम उसी सच को दिखा रहे हैं। ये लाइफ की सच्चाई है, ये सर्टिफाइड पिक्चर है, जिसे हम अपने चारों ओर देखते हैं, जैसा कि हमने एलएसडी 1 में किया था, हम उसी सच को दिखा रहे हैं जो हमारे चारों ओर है, लेकिन, इन दिनों, सच पर भरोसाकरने के बजाय, फैशन चल रहा है इसे नज़रअंदाज़ किया जाए। इसलिए, अगर आप इसी सोच में हैं, तो मैं आपको सीधे कहना चाहती ता हूं कि आपको एलएसडी 2 का टीज़र या ट्रेलर नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह वही चीज़ दिखाता है जो हमारे चारों ओर हो रही है।''
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।