Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में बॉलीवुड, अभिषेक बच्चन-अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने दी बधाई

Published : Jan 26, 2024, 12:42 PM IST
republic day 2024

सार

Republic Day 2024.आज यानी 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में आजादी का जोश और जज्बा देखेन मिल रहा है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। कईयों ने रिपब्लिक डे की बधाइयां दी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 202) पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सभी ने गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, सोनू सूद से लेकर अनुपम खेर, करना कपूर, संजय दत्त तक सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

 

 

 

 

आजादी के रंग में रंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय-टाइगर हाथों में तिरंगा लिए समुंदर किनारे दौड़ लगा रहे है और देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- न्यू इंडिया, न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन... हमारा टाइम आ गया है। हैप्पी रिपब्लिक डे। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा। जय हिंद।

 

 

अनुपम खेर ने दी बधाई

अनुपम खेर ने भी गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जिसमें देश के जवानों को परेड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा-सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई। ये वीडियो बॉम्बे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रुचि यादव कर रहीं है। इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड हुई है। उस आवाज में कितना गर्व है। ये है आज के भारत की गौरवता। जय हिन्द, भारत माता की जय! #HappyRepublicDay #India. कंगना रनोट ने भी पोस्ट शेयक कर बधाई दी। उन्होंने लिखा-गणतंत्र दिवस की बधाई।

 

 

 

 

 

 

इन फिल्मों ने भी दी गणतंत्र दिवस की बधाई

सोनू सूद ने ट्विटर पर फोटोज शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- हमारे लोकतंत्र और भारतीय संविधान की महिमा को सलाम। 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। महेश बाबू ने लिखा-भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकता, विविधता की भावना को सलाम। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैम बहादुर का वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने सभी को रिपब्लिक डे की बधाई दी। बता दें कि विक्की की सैम बहादुर 26 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। संजय दत्त ने अपने इंस्टा स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की है। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगा फहराने वाला छोटा वीडियो शेयर किया कर लिखा- और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद। परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर तिरंगा फहराने का एक वीडियो शेयर किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें...

ऋतिक रोशन की 10 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में पर Fighter TOP 3 में भी नहीं

2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का बस आधा कमा पाई ऋतिक रोशन की FIGHTER

Republic Day पर आई इन 8 फिल्मों ने की लपक कमाई, 1 पहुंची 1000 CR+

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी